Deoghar Murder : लहूलुहान हुई सड़क! घात लगाए अपराधियों ने मारा बम, शिक्षक की मौत…

Deoghar Murder : मधुपुर देवघर मुख्य मार्ग स्थित पिपरासोल गांव के समीप उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब आज सुबह अज्ञात अपराधियों द्वारा शिक्षक संजय दास पर बम मार दिया। जिससे संजय दास की घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची मामले की छानबीन में जुट गई है।

Deoghar Murder : घात लगाकर बैठे थे अपराधी

घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक संजय दास मधुपुर अनुमंडल स्थित मध्य विद्यालय महुआ डाबर में प्रधानाध्यापक पद पर कार्यरत थे। वे विद्यालय से बायोमेट्रिक अटेंडेंस लगाने के बाद अपनी स्कूटी से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे अज्ञात अपराधियों ने संजय दास पर बम फेंक दिया।

ये भी पढ़ें- Ranchi : टॉप फ्लोर से ट्रॉली टूटकर गिरी जमीन पर, मौके पर ही शख्स की मौत, ग्रामीणों ने कर दी… 

घटना इतनी दुर्दांत थी कि बम से उनके सिर के चिथड़े उड़ गये। घटना के बाद पूरी सड़क खून से लहूलुहान हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया और मामले की छानबीन में जुट गई है।

सारठ से हरे कृष्ण मिश्र की रिपोर्ट

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार के सभी 38 जिलों में 201...

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जमीनी अनुभव, शोध और नवाचार के समन्वय पर जोर दिया गया...

Rajgir World Peace Pagoda: विश्व शांति स्तूप भारत-जापान की आध्यात्मिक मैत्री...

Rajgir World Peace Pagoda: राजगीर स्थित विश्व शांति स्तूप के 57वें स्थापना दिवस समारोह में ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026: बिहार में 26 अक्टूबर से शुरू...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026, पटना: बिहार में खेतों के संरक्षण और किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से 26 अक्टूबर...