Ranchi : 6 को सुबह 8:30 से शाम 4:30 बजे तक इस रुट पर वाहनों की रहेगी नो एंट्री, ये है वजह…

Ranchi : राजधानी रांची के नामकोम में स्थित खोजाटोली मिलिट्री ग्राउंड में 6 जनवरी को मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। इसमें लाखों लाभुकों को सीएम हेमंत सोरेन के द्वारा राशि हस्तांतरित किया जाएगा। इस दिन भारी संख्या में लोगों के कार्यक्रम में आने की आशंका है।

Ranchi : रामपुर रिंग रोड चौक से तुपुदाना रिंग रोड तक रहेगी पाबंदी

मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम को देखते हुए रांची के ट्रैफिक प्लान में बदलाव किया गया है। इसको लेकर रांची डीसी ने आदेश भी जारी कर दिया है। इसके तहत सुबह 8:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक नामकोम के रामपुर रिंग रोड चौक से तुपुदाना रिंग रोड तक छोटी-बड़ी मालवाहक वाहनों का प्रवेश वर्जित किया गया है।

  • जमशेदपुर से आने वाले सभी छोटे/बड़े मालवाहक वाहन रामपुर चौक से दांये मुड़कर नेवरी रिंग रोड होते हुए अपने गंतव्य स्थान तक जायेगे।
  • खूंटी, सिमडेगा, गुमला तथा पलामु की ओर से आने वाली सभी छोटे / बड़े मालवाहक वाहन रिंग रोड पहुँचकर चॉया मुड़कर रिंग रोड़ से भाया तिलता रिंग रोड, नेवरी रिंग रोड़ होते हुए अपने गंतव्य स्थान तक जाऐंगे।
  • 6 को सुबह 08:30 बजे से संध्या 04:30 बजे तक कुसई चौक-घाघरा रोड-सदाबहार चौक तक सभी प्रकार के मालवाहक वाहनों एवं सवारी बसों का प्रवेश एवं परिचालन वर्जित रहेगा।
  • 6 जनवरी को सुबह 08:30 बजे से संध्या 04:30 बजे तक सदाबहार चौक से खरसीदाग ओ०पी० तक सभी प्रकार की वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
  • 6 को सुबह 08:30 बजे से संध्या 04:30 बजे तक एयरपोर्ट रोड़ से कुटियातु चौक की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
  • 6 जनवरी को सुबह 08:30 बजे से संध्या 04:30 बजे तक खरसीदाग ओ०पी० से एयरपोर्ट रोड़ की ओर आने वाली सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित
    रहेगा।
  •  कार्यक्रम स्थल की ओर आने वाली सभी सड़कों पर भारी एवं सामान्य वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
  • 6 जनवरी को मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम निर्धारित है। इसके मद्देनजर कार्यक्रम स्थल की ओर आने वाली सभी सड़को पर वाहनों का आवागमन अत्यधिक होने के कारण आम लोगों से अपील है कि आप रॉची शहर रिंग रोड से जुड़ने वाली अन्य सड़कों से जाय तथा कार्यक्रम स्थल की ओर आने वाली सड़कों का कम से कम उपयोग करें।
  • वी.आई.पी./वी.वी.आई.पी./वरीय पदाधिकारी के वाहन घाघरा रोड होते हुए सदाबहार चौक से सीधे खरसीदाग ओ०पी० की ओर जाने वाले मार्ग से कार्यक्रम स्थल जा सकेंगे।

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...