अमेरिका से निर्वासित भारतीयों की दूसरी फ्लाइट 15 फरवरी को आएगी, जानिए कहां लैंड करेगी

Desk. अमेरिका से निर्वासित हो रहे भारतीय प्रवासी की दूसरी फ्लाइट 15 फरवरी को अमृतसर में लैंड करेगी। बता दें कि, 104 अवैध भारतीय प्रवासियों को अमेरिका से निर्वासित किया जा चुका है और 487 अवैध भारतीय प्रवासी और अमेरिका से निर्वासित किए जाएंगे। इसकी जानकारी विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने मीडिया को दी थी। उन्होंने हुए कहा था कि संयुक्त राज्य अमेरिका के अधिकारियों ने वहां रह रहे अन्य 487 अवैध भारतीय प्रवासियों की पहचान की है, जिन्हें जल्द ही निर्वासित किया जाएगा।

487 अवैध भारतीय प्रवासी और निर्वासित होंगे

विदेश सचिव ने यह भी संकेत दिया कि अधिक विवरण सामने आने पर ये संख्या बढ़ सकती है, लेकिन अन्य व्यक्तियों के संबंध में अमेरिकी अधिकारियों द्वारा अभी तक विशेष जानकारी प्रदान नहीं की गई है। सरकार ने वर्तमान में निर्वासन सूची में शामिल 487 प्रवासियों की पहचान सत्यापित कर ली है।

104 प्रवासी हो चुके डिपोर्ट

बता दें कि, अमेरिका में बिना दस्तावेज वाले प्रवासियों पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कार्रवाई के बीच 13 बच्चों सहित 104 अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर 5 फरवरी को एक अमेरिकी सैन्य विमान बुधवार को अमृतसर में पहुंचा। बताया जा रहा है कि ट्रंप की कार्रवाई के तहत भारतीय अवैध अप्रवासियों को अमेरिका से निर्वासित किया गया है।

जानकारी के अनुसार, सैन एंटोनियो, टेक्सास से उड़ान भरने वाला C-17 अमेरिकी सैन्य विमान दोपहर 1.59 बजे श्री गुरु रामदास जी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा। 104 अवैध अप्रवासियों में से 33-33 हरियाणा और गुजरात से हैं, पंजाब से 30, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश से तीन-तीन और दो चंडीगढ़ से हैं।

वहीं निर्वासित लोगों, जिन्होंने अनधिकृत तरीकों से संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रवेश करने का प्रयास किया था, उन्होंने दावा किया है कि पूरी यात्रा के दौरान उनके हाथ और पैर बंधे हुए थे और अमृतसर में उतरने के बाद ही उन्हें बंधन से मुक्त किया गया।

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...