Giridih : घर में अचानक लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक…

Giridih : गिरिडीह जिले के पचम्बा थाना क्षेत्र के पीण्डाटांड़ गांव निवासी प्रभु महतो के घर में अचानक भीषण आग लग गयी। इस आगजनी की घटना में घर में रखे बिचाली समेत कई कीमती सामान व अनाज जलकर राख हो गए। आग कैसे और कब लगी इसका पता नहीं चल पाया है।

Giridih : घर में रखे लाखों रुपये के सामान जलकर राख

गुरुवार की सुबह जब लोगों ने घर से आग की लपटें उठते देखा तो लोगों ने शोर मचाना शुरु किया। हो-हल्ला सुनकर परिवार के लोग जागे और आग बुझाने में जुट गये। आस पड़ोस के ग्रामीणों भी आग बुझाने में जुटे। काफी मशक्कत और सामूहिक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक घर में रखे लाखों रुपये के सामान जलकर राख हो गए।

भुक्तभोगी प्रभु महतो के परिवार के लोगों ने बताया कि घर के जिस भाग में बिचाली रखी थी, वहीं से आग की लपटें उठ रही थी। आग लगते ही जैसे ग्रामीणों ने देखा वैसे ही शोर मचाया। आग कैसे और कब लगी इस बात से परिवार के लोगों को जानकारी नहीं है। हालांकि समय रहते बड़ी दुर्घटना होने से बच गए।

गिरिडीह से नमन नवनीत की रिपोर्ट–

Jamshedpur Eid Milad Un Nabi Juloos: ईद मिलाद-उन-नबी पर जमशेदपुर में...

Jamshedpur Eid Milad Un Nabi Juloos: ईद मिलाद-उन-नबी के मौके पर बुधवार को शहर में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस को लेकर लोगों में विशेष...

Jharkhandi Auto Taxi Drivers Maharashtra: झारखंडी ऑटो-टैक्सी चालकों के समर्थन में...

Jharkhandi Auto Taxi Drivers Maharashtra: भाजपा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि (मीडिया) धनंजय कुमार पुटूस ने महाराष्ट्र में ऑटो, टैक्सी और अन्य स्वरोजगार से जुड़े...

SNMMCH HIV Positive Pregnant Woman: धनबाद SNMMCH में HIV रिपोर्ट पर...

SNMMCH HIV Positive Pregnant Woman: धनबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) के गायनी विभाग में कथित...