फारबिसगंज में 2.15 लाख की छिनतई का खुलासा, जीविका दीदी ही निकली मास्टरमाइंड

फारबिसगंज : फारबिसगंज थाना क्षेत्र के फुलवरिया हाट के पास 11 फरवरी को हुई 2.15 लाख रुपए की छिनतई की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश कर लिया है। चौंकाने वाली बात यह रही कि इस साजिश की मास्टरमाइंड खुद शिकायतकर्ता जीविका दीदी कंचन भारती (27) निकलीं। पुलिस ने कंचन भारती और घटना को अंजाम देने वाले उनके भांजे विजय कुमार मेहता (32) को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 1.69 लाख रुपए, छीना गया पर्स, तीन मोबाइल, घटना में प्रयुक्त बाइक और अन्य सामान बरामद किया गया।

SIT टीम ने CCTV और तकनीकी जांक के आधार पर किया खुलासा – SDPO मुकेश कुमार साहा

फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने बताया कि एसपी अंजनी कुमार के निर्देश पर गठित एसआईटी टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर घटना का खुलासा किया। विजय ने 46 हजार रुपए खर्च करने की बात कबूल की है। छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह औऱ अपर थानाध्यक्ष आदित्य किरण समेत कई पुलिसकर्मी शामिल थे।

यह भी पढ़े : अलग-अलग ठिकानों से विदशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

यह भी देखें :

मुबारक हुसैन की रिपोर्ट

बालिका विद्यालय में बड़ी लापरवाही, भोजन के दौरान छात्राओं की थाली...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के संग्रामपुर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में बड़ी लापरवाही सामने आई है। रात्रि भोजन के दौरान छात्राओं की थाली...

2 बाइक की आमने-सामने टक्कर, दोनों चालक गंभीर रूप से घायल

बेतिया : पश्चिमी चंपारण के लौरिया-कैथवलिया मुख्य सड़क पर दुबौलिया कुटी के समीप दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दोनों बाइक चालक...

Jharkhand Treasury Scam: CID ने खूंटी और देवघर के 1.21 करोड़...

झारखंड ट्रेजरी घोटाले में CID ने खूंटी और देवघर के 1.21 करोड़ रुपये की अवैध निकासी के मामलों को टेकओवर किया। अब सात मामलों...