जिंदा पिता को मृत बताकर बेटों ने हड़पी पुश्तैनी जमीन, भुक्तभोगी ने लगाई न्याय की गुहार

गढवा: झारखंड के गढ़वा जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां दो बेटों ने अपने जिंदा पिता और दादा को मृत घोषित कर उनकी पुश्तैनी जमीन हड़प ली। मामला मझिआंव थाना क्षेत्र के गोगेया गांव का है। इस धोखाधड़ी से परेशान पिता शमशाद खां ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

कैसे रची गई साजिश?

शमशाद खां ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उन्होंने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी से उनके दो बेटे—हल्लाद और सद्दाम हुसैन—और तीन बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। वहीं, दूसरी पत्नी से उनका एक बेटा और एक बेटी है, जो अभी अविवाहित हैं। शमशाद खां वर्तमान में छत्तीसगढ़ में रहकर मजदूरी करते हैं।

शिकायत के अनुसार, अक्टूबर 2023 में पहली पत्नी के बेटों हल्लाद और सद्दाम हुसैन ने झूठी अफवाह फैलाई कि उनके पिता की मृत्यु हो चुकी है। इसके बाद उन्होंने सरकारी दस्तावेजों में गड़बड़ी कर गोगेया गांव स्थित 1.45 एकड़ पुश्तैनी जमीन अपनी-अपनी पत्नियों के नाम पर रजिस्ट्री करा ली।

जिंदा पिता को मृत दिखाकर जमीन पर कब्जा

शमशाद खां को इस धोखाधड़ी की जानकारी हाल ही में मिली, जिसके बाद उन्होंने तत्काल मझिआंव थाना में आवेदन देकर मामले की जांच और न्याय की मांग की। इस मामले पर थानेदार ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासनिक कार्रवाई और भुक्तभोगी की गुहार

इस मामले में अंचल अधिकारी (सीओ) ने भी कहा कि पूरी जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, भुक्तभोगी शमशाद खां का कहना है कि जमीन उनकी पुश्तैनी संपत्ति है और उनके जिंदा रहते हुए उनके ही बेटों ने जालसाजी कर इसे हड़प लिया।

उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई हो और उनकी पुश्तैनी जमीन उन्हें वापस दिलाई जाए।

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार के सभी 38 जिलों में 201...

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जमीनी अनुभव, शोध और नवाचार के समन्वय पर जोर दिया गया...

Rajgir World Peace Pagoda: विश्व शांति स्तूप भारत-जापान की आध्यात्मिक मैत्री...

Rajgir World Peace Pagoda: राजगीर स्थित विश्व शांति स्तूप के 57वें स्थापना दिवस समारोह में ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026: बिहार में 26 अक्टूबर से शुरू...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026, पटना: बिहार में खेतों के संरक्षण और किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से 26 अक्टूबर...