Jharkhand Politics : नए कांग्रेस प्रभारी पर घमासान, बीजेपी ने लगाए गंभीर आरोप तो कांग्रेस ने…

Jharkhand Politics

Ranchi : झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर को बदलने का मामला राजनीतिक गलियारे में सुर्ख़ियों में बना हुआ है। झारखंड में विधानसभा चुनाव हाल में ही सम्पन्न हुआ है, हालांकि कांग्रेस का प्रदर्शन शानदार रहा और आज हेमंत सोरेन सरकार में शामिल भी किया गया है। लेकिन बावजूद इसके कांग्रेस प्रभारी को एकाएक बदल देना सवालों के घेरे में है।

Jharkhand Politics : गुलाम अहमद मीर ने चुनाव के दौरान विधायकों से लिए थे पैसे-अजय शाह

हालांकि कांग्रेस इसे नॉर्मल प्रक्रिया बता रही है जबकि भाजपा का कहना है कि चुनाव के दौरान कुछ विधायक के द्वारा पैसे लेने के जो आरोप लगाए गए थे वो भी एक कारण हो सकता है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय शाह ने सीधे तौर पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के पूर्व प्रभारी गुलाम अहमद मीर के ऊपर चुनाव के दौरान कुछ विधायको ने पैसे लेने का आरोप लगाया था जिसके कारण भी इस तरह का निर्णय लिया गया होगा। हालांकि उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस के अंदर पूरे तरीके से बदलाव की जरूरत है।

मनरेगा के राजू की ही देन है-केशव महतो कमलेश 

वहीं झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि गुलाम अहमद मीर का भी कार्यकाल शानदार रहा है। उनकी जितनी प्रशंसा की जाए कम होगा। वे सदैव कार्यकर्ताओं के हित की बात सोचते थे, पार्टी के लिए समर्पित नेता के रूप में उनका कार्यकाल याद रहेगा। नए प्रभारी के राजू जी भी अच्छे नेता है, उनका अनुभव का लाभ मिलेगा।

के राजू ने ही मनरेगा की शुरुआत कराई थी इसको लेकर झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री के यहां भी एक कार्यशाला विगत कुछ महीने पहले ही कराए थे। अब वे हमारे प्रभारी बने हैं। मैंने कल उनसे बात किया था। उनके अनुभव का लाभ प्रदेश कांग्रेस पार्टी को मिलेगा।

वहीं केशव महतो ने पार्टी के प्रभारी एकाएक बदलने पर कहा कि ये नॉर्मल प्रक्रिया है और एआईसीसी दिल्ली से लेकर प्रखंड स्तर तक के कांग्रेस में बदलाव देखने को मिलेगा। इसका निर्णय कांग्रेस के अधिवेशन में ही हो गया था।

अमित कुमार झा की रिपोर्ट–

Saffrn

Trending News

‘MNREGA/VB-G RAM-G निधियों से बिहार में होगी नहरों व उपवितरणियों की...

पटना : विकास आयुक्त बिहार मिहिर कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में ग्रामीण विकास विभाग एवं जल संसाधन विभाग...

‘बेहतर ग्राम पंचायत विकास योजना से विकसित बिहार व विकसित भारत...

पटना : पंचायत विकास योजना निर्माण विषय पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन पंचायती राज विभाग द्वारा पंचायत विकास योजना निर्माण विषय पर एक...

मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, SP ने की 131 फरार व...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर ली है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने जिले के...

मुख्य सचिव ने थावे मंदिर परिसर विकास कार्य की धीमी प्रगति...

पटना : बिहार के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल गोपालगंज जिलांतर्गत थावे दुर्गा मंदिर परिसर के जीर्णोद्धार एवं पर्यटन विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान आज...

सरकार रक्षा वाहिनी के कल्याण के लिए लगातार कर रही काम...

पटना : राज्य सरकार रक्षा वाहिनी के हितों और कल्याण के प्रति हमेशा संवेदनशील रही है, उनकी समस्याओं के समाधान और सुविधाओं के विस्तार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img