दोस्त ने ही करवाई थी Finance कर्मी की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

गया: गया में 2 दिन पूर्व Finance कमी के साथ लूटपाट करने के दौरान अपराधियों के द्वारा गोली मारकर हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही ज्वेलर्स दुकान और घर में चोरी करने में शामिल 4 अन्य अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया है। इसकी जानकारी सिटी एसपी रामानंद कुमार कौशल ने शेरघाटी अनुमंडल कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। पुलिस ने एक देशी कट्टा, एक पिस्तौल और एक बाइक भी बरामद किया है।

दोस्त ने रची थी Finance कर्मी के साथ लूटपाट और हत्या की साजिश

सिटी एसपी रामानंद कुमार कौशल ने बताया कि इमामगंज थाना क्षेत्र के जमुना गांव के समीप 2 दिन पूर्व एक Finance कमी से लूटपाट के दौरान विरोध करने पर अपराधियों ने फाइनेंस कर्मी के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में तीन अपराधी गुलशन कुमार रोहित कुमार और आशुतोष कुमार को गिरफ्तार किया गया है। वही ज्वेलरी दुकान और घर में चोरी करने के मामले में 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इसमे कुछ अपराधी हत्या और चोरी दोनो मामलो में शामिल थे। उन्होंने बताया की Finance कमी से लूटपाट का मुख्य सरगना उसका दोस्त अमरेश ही निकला। उसने ही अपने फाइनेंस कर्मी दोस्त पर भाड़े के अपराधियों को बुलाकर लूटपाट की योजना बनाई थी।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    NDA की सरकार में बिहार में विकास की तेज है रफ्तार, विधायक ने जन संवाद के दौरान कहा…

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...