भोजपुर में आज CM नीतीश की प्रगति यात्रा, 406.56 करोड़ की योजनाओं का देंगे सौगात

भोजपुर : भोजपुर में आज यानी 16 फरवरी को सीएम नीतीश कुमार प्रगति यात्रा पर आ रहे हैं। वे 406.56 में 240.72 करोड़ की 162 योजना शिलान्यास और 165.84 करोड़ की 145 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। सीएम के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारी कर ली है। सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। सीएम नीतीश की सुरक्षा को लेकर पटना, भोजपुर, बक्सर और मुंगेर समेत अन्य जिलों के जवानों को ड्यूटी पर लगाया गया है। मुख्यमंत्री का आगमन और प्रस्थान हवाई मार्ग से है। योजनाओं के शिलान्यास उद्घाटन और समीक्षा बैठक में भाग लेने के लिए जगदीशपुर के ककीला से हरीगांव, जीरो माइल होते हुए कलेक्ट्रेट सभागार तक सड़क मार्ग से रूट चार्ट बनाया गया है।

भोजपुर में CM नीतीश का कार्यक्रम 

सीएम नीतीश कुमरा सुबह 9:50 बजे पटना से हवाई अड्डा के लिए प्रस्थान करेंगे। सुबह 10:00 बजे पटना हवाई अड्डा से जगदीशपुर प्रखंड के ककीला गांव के लिए प्रस्थान करेंगे। सुबह 10:30 बजे राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, ककिला के लिए प्रस्थान करेंगे। सुबह 10:35 बजे राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के Campus Development कार्य का उद्घाटन और भ्रमण, 11 केवी डेडीकेटेड फीडर, नवनिर्मित स्वास्थ्य उपकेंद्र का उद्घाटन, जीविका दीदी रसोई का उद्घाटन, जिले की विभिन्न योजनाओं का रिमोट से शिलान्यास/उद्घाटन, सरकार की योजनाओं से संबंधित विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण करेंगे। सुबह 10:54 बजे कार्यक्रम स्थल से उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, ककिला के लिए प्रस्थान करेंगे।

यह भी देखें :

CM नीतीश दोपहर 2 बजे आरा से पटना के लिए रवाना होंगे

वहीं सीएम नीतीश सुबह 11:00 बजे उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, ककिला आगमन और विद्यालय के नवनिर्मित भवन और खेल मैदान का उद्घाटन, आईसीटी लैब, स्मार्ट क्लास का अवलोकन कार्यक्रम है। सुबह 11:10 कार्यक्रम स्थल से शिवसागर रामगुलाम उच्च विद्यालय, हरीगांव के लिए प्रस्थान करेंगे। सुबह 11:30 बजे शिवसागर रामगुलाम उच्च विद्यालय, हरिगांव आगमन और + उच्च विद्यालय के असैनिक कार्य, ओपेन जिम, नवनिर्मित खेल का मैदान, जीविका ग्राम संगठन भवन और तालाब के नवनिर्मित घाट का उद्घाटन और निरीक्षण कार्यक्रम में भाग लेंगे। सुबह 11:50 बजे हरीगांव से जीरो माइल के लिए प्रस्थान करेंगे। दोहपर 12:01 बजे जीरो माइल, आरा आगमन और प्रस्तावित आरा रिंग रोड का स्थलीय निरीक्षण है। दोहपर 12:10 बजे जीरो माइल से जिला अतिथिगृह के लिए प्रस्थान करेंगे। दोहपर 12:40 बजे जिला अतिथि गृह से समाहरणालय सभागार के लिए प्रस्थान करेंगे। दोहपर 01:45 बजे समाहरणालय सभागार से वीर कुंवर सिंह स्टेडियम, हैलीपेड के लिए प्रस्थान करेंगे। दोहपर 01:50 बजे हेलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगे। दोहपर 2:00 बजे मुख्यमंत्री आवास वापस लौट जाएंगे।

यह भी पढ़े : CM नीतीश आज जाएंगे दिल्ली, PM मोदी से हो सकती है मुलाकात

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...