पानी की टैंकर फटने से शहीद हुआ आर्मी का जवान संतोष कुमार, घर में मातम

गया : लेह-लद्दाख के चूमाथांग में तैनात आर्मी का जवान सूबेदार संतोष कुमार की शहीद होने की खबर आई है, जिसके बाद घर में मातम छा गया। शहीद जवान संतोष कुमार गया के खरखुरा भट्टबीघा के रहने वाले थे और वे अपनी पत्नी और दो बच्चे के साथ रहते थे। वहीं इनका पैतृक गांव परैया थाना के अमोखर गांव है, जहां शाहिद का अंतिम संस्कार मंगलवार को किया जाएगा। बताया जाता है कि शहीद का पार्थिव शरीर मंगलवार की दोपहर तक आने की संभावना है। वहीं घटना के बाद पूरे परिवार में दुखों का पहाड़ छा गया। वहीं काफी संख्या में स्थानीय लोग भी घर के बाहर मौजूद थे।

ब्लास्ट के दौरान जवान के सिर में लगी थी गंभीर चोट

बताया जाता है कि जब वे अपने क्वार्टर के बाहर ड्यूटी पर जाने वाले थे तभी बाहर में खड़ी पानी का टैंकर ब्लास्ट कर गया जिसके कारण जवान के सिर में गंभीर चोट लगी जहां उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया और डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बता दें कि आज सुबह ही पत्नी से मोबाइल पर बात भी हुआ था। कुछ घंटे बाद ही लगभग 11 बजे फोन आया और कहा गया कि पानी का टैंकर फटने से उनकी मौत हो गई है। वे दिसंबर महीने में गया आए हुए थे। वह एक बार फिर से 20 फरवरी को पूरे परिवार के साथ महाकुंभ जाने के लिए छुट्टी पर गया आ रहे थे।

यह भी देखें :

फिर से छुट्टी पर आने वाले थे जवान, महाकुंभ जाने की हो रही थी तैयारी

वहीं घटना के बाद शहीद जवान की पत्नी संगीता ने बतायी कि सुबह सात बजे ही हम लोगों से बात हुई थी घर आने के लिए बोल रहे थे। फिर वहां से किसी ने फोन किया कि इस तरह की घटना हो गई है। वहीं शहीद जवान के बेटा शुभम कुमार ने बताया कि हमसे दो दिन पहले पापा से बात की थी। बेटा ने कहा कि पापा पढ़ाई लिखाई के बारे में पूछ रहे थे। आज फोन आया कि इस तरह की घटना हो गई है।

यह भी पढ़े : CPI पर बरस पड़े जीतन राम मांझी, कहा- गलतफहमी में पकड़ा दिया है अनुसूचित जाति का झंडा

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Ranchi Bar Raid: रांची के 10 से ज्यादा बारों में देर...

Ranchi Bar Raid: राजधानी रांची में शनिवार देर रात पुलिस की गाड़ियों के सायरन कई इलाकों में सुनाई दिए। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश...

Jharkhand Crime: गड्ढे के विवाद में खूनी संघर्ष, भुजली से हमले...

 देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र के अंधारी गादर लाखजोड़ा गांव में गड्ढे को लेकर विवाद के बाद खूनी संघर्ष हो गया। भुजली से हमले...

Bihar Teacher 7th Pay Commission: सातवें वेतनमान पर बड़ा अपडेट, कमेटी...

Bihar Teacher 7th Pay Commission, पटना: बिहार में शिक्षकों के सातवें वेतनमान को लेकर सरकार ने प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी...