Banka में तांत्रिक ने भूत की बात कर पहले डराया फिर किया

बांका: Banka जिला के अमरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में तंत्र साधना के दौरान तांत्रिक के द्वारा अधेड़ महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर पीड़ित महिला ने बताया कि उनके पति कि पिछले करीब एक वर्षों से अत्यधिक तबियत खराब रहने की वजह से वह झाड़ फूंक हेतु अपनी ननद के घर आई हुई थी। बगल में ही उनके समधिन का भी घर है। समधिन ने झाड़ फूंक के लिए Banka के जगदीशपुर गंगटी निवासी तांत्रिक मुकेश कुमार मंडल को सोमवार को बुलाया था।

Banka में तांत्रिक ने किया गंदा काम

सोमवार की रात्रि तंत्र साधना करते हुए तांत्रिक पीड़ित महिला तथा उनकी समधिन को बहियार में तंत्र साधना हेतु ले गया तथा वहीं समधिन को जमीन पर एक गोल घेरा बनाकर मुंह ढक कर बैठने को कहा। इस दौरान उसे गोल घेरे से नहीं निकलने को कहा अन्यथा भूत प्रेत के द्वारा उन्हें अपनी चपेट में ले लिया जाएगा। समधिन को बैठा कर तांत्रिक महिला को अपने साथ बहियार लेकर चला गया महिला जब लौट कर आई तो उसने तांत्रिक के द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने की बात बताई, जिसके बाद ग्रामीणों ने तांत्रिक को पकड़ कर जमकर पिटाई कर दी।

सीधे FCI को धान बेच सकेंगे किसान, प्रबंधक ने कहा…

मौके पर पुलिस ने पहुंच कर ग्रामीणों की चंगुल से तांत्रिक को बचाकर अस्पताल लाया। जहां डॉक्टर अपूर्व अमन सिंह के द्वारा तांत्रिक का प्राथमिक उपचार किया गया। तांत्रिक की गंभीर अवस्था को देख भागलपुर रेफर कर दिया। जख्मी तांत्रिक ने आरोप लगाया कि उन्हें तंत्र साधना हेतु बुलाया गया था। उनके पास 18000 रुपए थे जिसे महिला के द्वारा छीनकर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया। मामले को लेकर पीड़ित महिला के द्वारा थाना में लिखित आवेदन देने की प्रक्रिया की जा रही है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Siwan में पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहा सवाल, लोगों ने…

Banka से दीपक कुमार की रिपोर्ट

IBPS RRB Recruitment 2026: 13,706 पदों पर निकली भर्ती, 21 सितंबर...

 IBPS ने RRB भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। 28 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में 13,706 पदों पर भर्ती होगी। आवेदन की अंतिम तारीख...

FJCCI Election 2026-27: चेंबर चुनाव में रिकॉर्ड 86 नामांकन, दो पर्चे...

एफजेसीसीआई चुनाव 2026-27 के लिए 86 नामांकन मिले हैं। स्क्रूटनी में दो नामांकन रद्द हुए, जबकि छह प्रत्याशियों को डीआईएन नंबर जमा करने का...

Jharkhand Police Protest: विधायक जयराम महतो के खिलाफ पुलिस एसोसिएशन का...

झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने विधायक जयराम महतो पर पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए 8 सितंबर से राज्यव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया...