दिल्ली में CM शपथ ग्रहण समारोह को लेकर हाई अलर्ट

डिजिटल डेस्क : दिल्ली में CM शपथ ग्रहण समारोह को लेकर हाई अलर्ट। दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कल 20 फरवरी को CM सहित कई मंत्री शपथ लेंगे। शपथ समारोह में PM Modi मौजूद रहेंगे।

इसके अलावा BJP-NDA शासित सभी राज्यों के CM और बड़े नेता भी मौजूद रहेंगे। दिल्ली CM के शपथग्रहण समारोह को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। इलाके में हाई सिक्योरिटी अलर्ट लागू किया गया है।

2,500 से अधिक स्थानों पर कमांडो, क्विक रिएक्शन टीम, पीसीआर वैन, तोड़फोड़ निरोधक जांच दल और स्वाट टीमें रणनीतिक स्थानों पर तैनात की जा रही हैं।

समारोह के लिए 5 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती

दिल्ली CM के शपथग्रहण समारोह को ध्यान में रखते हुए कल 20 फरवरी को रामलीला मैदान और उसके आसपास 5,000 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। दिन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और यातायात को प्रबंधित करने के लिए अर्धसैनिक बलों की 10 से ज्यादा कंपनियां भी तैनात की जा रही हैं।

दिल्ली में नए सीएम के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी जारी।
दिल्ली में नए सीएम के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी जारी।

गणमान्य व्यक्तियों की उचित सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा बैरिकेड्स की कई परतें होंगी। दिल्ली यातायात पुलिस ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों के लिए प्रतिबंध लगाते हुए एक यात्रा सलाह जारी की है।

दिल्ली यातायात पुलिस ने सड़क बंद होने और डायवर्जन के बारे में जानकारी साझा करते हुए कहा, ’20 फरवरी, 2025 को रामलीला मैदान, नई दिल्ली में दिल्ली के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के मद्देनजर विशेष यातायात व्यवस्था की गई है’।

शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी की जायजा लेते भाजपा पदाधिकारी।
शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी की जायजा लेते भाजपा पदाधिकारी।

शपथ समारोह की तैयारियों के साथ ही नेताओं की बैठक जारी

देश की राजधानी दिल्ली में 27 वर्षों बाद भाजपा का CM शपथ लेने जा रहा है इसलिए भाजपा इस शपथ ग्रहण समारोह को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही। दिल्ली CM के शपथग्रहण समारोह की तैयारियों से जुड़े भाजपा नेताओं की बैठकों का दौर जारी है।

इस बीच दिल्ली के रामलीला मैदान में बड़े-बड़े ट्रक पहुंच रहे हैं। जेसीबी मशीनों के साथ सैकड़ों मजदूर काम में जुटे हुए हैं। रामलीला मैदान में जर्मन पंडाल की असेम्बली का काम जारी है। दिल्ली के CM के शपथग्रहण समारोह से पहले रामलीला मैदान की चारदीवारी को नए सिरे से रंगा गया है।

इसकी चारदीवारी को नए सिरे से रंगा जा रहा है। इसमें लगभग 30,000 लोग बैठ सकते हैं। भव्य समारोह के लिए आयोजन स्थल के आसपास के फुटपाथ और सड़कों का भी ध्यान रखा जा रहा है।

दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह के लिए बिछ गईं कुर्सियां।
दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह के लिए बिछ गईं कुर्सियां।

आज होगा दिल्ली में भाजपा के सीएम चेहरे का ऐलान…

दिल्ली में आज CM के नाम का चुनाव होगा। पार्टी ने विधायक दल की बैठक बुलाई है। बैठक के बाद CM के चेहरे का ऐलान किया जाएगा। CM पद को लेकर कई नाम आगे चल रहे हैं।

दिल्ली का CM कौन होगा, इसको लेकर संस्पेंस बरकरार है। लेकिन, इस सस्पेंस से आज दिल्ली भाजपा विधायक दल की बैठक में पर्दा उठ जाएगा। बैठक के बाद CM पद का ऐलान किया जाएगा। वहीं, CM के शपथ ग्रहण की तैयारियो में कोई सस्पेंस नहीं है।

दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मंच तैयार किया जा रहा है और कुर्सियां लगा दी गई है।

अब सिर्फ और सिर्फ शपथ ग्रहण का इंतजार है। कल सुबह 11.30 बजे CM पद का शपथ ग्रहण समारोह होगा। इसके लिए 25 से 30 हजार लोगों को न्योता भेजा गया है।

Bettiah Police News: बेतिया पुलिस ने बुजुर्गों को कराए मां दुर्गा...

Bettiah Police News: दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बेतिया पुलिस ने सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। वरीय पुलिस अधीक्षक...

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...