गुजरात के स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा के प्रचंड जीत में गुम हुई कांग्रेस तो चमकी सपा

डिजिटल डेस्क : गुजरात के स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा के प्रचंड जीत में गुम हुई कांग्रेस तो चमकी सपा। भाजपा का गढ़ कहे जाने वाले गुजरात में भाजपा ने जनता के बीच नए सिरे से अपनी पैठ को मजबूत किया है।

हाल के वर्षों में सत्ता विरोधी लहर की बात कर सियासी पैठ बढ़ा रही कांग्रेस की संपन्न हुए स्थानीय निकाय चुनाव काफी बुरी गत हुई है।

AAP (आम आदमी पार्टी) की इसमें कहीं कोई चर्चा ही नहीं है लेकिन यूपी आधारित समाजवादी पार्टी (सपा) ने गुजरात में अपनी चमक ऐसी बिखेरी है कि वह कांग्रेस से भी आगे निकल गई।

भाजपा ने कांग्रेस से छीनीं 15 नगरपालिकाएं

भाजपा ने मंगलवार को गुजरात में स्थानीय निकाय चुनावों में जूनागढ़ नगर निगम और 68 में से 60 नगरपालिकाओं के साथ-साथ तीनों तालुका पंचायतों में जीत हासिल की। यहां 16 फरवरी को मतदान हुआ था।

इस बार, भाजपा ने कम से कम 15 नगरपालिकाएं कांग्रेस से छीन ली हैं। जूनागढ़ नगर निगम के साथ-साथ पूरे गुजरात में 68 नगरपालिकाओं और 3 तालुका पंचायतों गांधीनगर, कपरवंज और कथलाल के लिए भी चुनाव हुए।

बीते मंगलवार को वोटों की गिनती के बाद, भाजपा ने 60 नगरपालिकाओं और तीनों तालुका पंचायतों में स्पष्ट जीत दर्ज की।

गुजरात निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत।
गुजरात निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत।

समाजवादी पार्टी ने जीती 2 नगरपालिकाएं, कांग्रेस एक में सिमटी

स्थानीय निकाय चुनाव के लिए गुजरात में मतदान बीते 16 फरवरी को हुआ था। इसमें इस बार भाजपा ने कांग्रेस से कम से कम 15 नगरपालिकाएं छीन लीं।

साल 2022 के विधानसभा चुनावों में प्रचंड जीत और 2024 में लोकसभा की 26 में से 25 सीटें जीतने के बाद, राज्य में सत्ताधारी दल ने अपनी चुनावी पकड़ और मजबूत कर ली है। कांग्रेस सिर्फ एक नगरपालिका पर ही जीत हासिल कर पाई, जबकि क्षेत्रीय दल समाजवादी पार्टी (सपा) ने दो नगरपालिकाएं जीतकर बेहतर प्रदर्शन किया।

जूनागढ़ नगर निगम के नतीजे देखें तो यहां कुल 60 सीटों में से भाजपा ने 48 सीटें जीतीं। यहां कांग्रेस को 11 सीटें मिलीं। एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार के खाते में गई।

गुजरात में भाजपा की जीत पर सीएम का मुंह मीठा कराते पार्टीजन।
गुजरात में भाजपा की जीत पर सीएम का मुंह मीठा कराते पार्टीजन।

ओबीसी आरक्षण लागू होने के बाद की जीत पर यह बोले PM और CM

बता दें कि यह पहला स्थानीय निकाय चुनाव था, जिसमें 2023 में गुजरात सरकार द्वारा घोषित 27% अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) आरक्षण लागू किया गया। गुजरात की जनता को धन्यवाद देते हुए  PM Modi ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि यह विकास की राजनीति की एक और जीत है।

PM Modi ने कहा, ‘मैं इस बात से प्रसन्न हूं कि गुजरात की जनता बार-बार हमारे प्रयासों पर विश्वास व्यक्त कर रही है। यह जीत विकास की राजनीति की एक और जीत है, जो हमें जनता की सेवा करने के लिए और अधिक ऊर्जा देती है।’

इसी क्रम में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने एक्स पर लिखा, ‘गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के लिए सभी विजयी उम्मीदवारों, पार्टी के देवदुर्लभ कार्यकर्ताओं और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को हार्दिक बधाई और राज्य के नागरिकों को बहुत-बहुत धन्यवाद।

…भाजपा भारतीय परंपरा के शाश्वत मूल्यों को बरकरार रखते हुए समाज के सर्वांगीण विकास के लिए खड़ी है। भाजपा खोखले वादों की नहीं, ठोस विकास की राजनीति की पक्षधर है।’

Bettiah Police News: बेतिया पुलिस ने बुजुर्गों को कराए मां दुर्गा...

Bettiah Police News: दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बेतिया पुलिस ने सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। वरीय पुलिस अधीक्षक...

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...