भाजपा ने जारी किया ‘विकसित दिल्ली’ का पोस्टर और शपथ ग्रहण का समय कुल सुबह 10 बजे

डिजिटल डेस्क : भाजपा ने जारी किया ‘विकसित दिल्ली’ का पोस्टर और शपथ ग्रहण का समय कुल सुबह 10 बजे। भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली सफलता के बाद अब नए CM के नाम और शपथ ग्रहण समारोह से पहले अहम पोस्टर जारी किया है। बुधवार शाम को होने वाली भाजपा के दिल्ली के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक से पहले दिल्ली प्रदेश भाजपा ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्टर जारी किया है।

भाजपा ने पोस्टर जारी कर लिखा है – ‘दिल्ली की प्रगति का नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। ‘विकसित दिल्ली शपथ समारोह’ के साथ ही हम सभी मिलकर दिल्ली में विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर होंगे। आइए रामलीला मैदान, और इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनें !’

इसमें ‘विकसित दिल्ली शपथ समारोह’ शब्दावली खास है। इसे भाजपा का दिल्ली को लेकर अहम संदेश माना जा रहा है।

चौंकाने वाले होगा भाजपा के नए CM का नाम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी भाजपा CM  के लिए नया और चौंकाने वाला सामने लाने की तैयारी में है। अभी तक इस पद के लिए जिन 5 नामों की चर्चा है, माना जा रहा है कि आखिरी क्षणों में वे भी किनारे किए जा सकते हैं।

ऐसे में तय माना जा रहा है कि दिल्ली में फिर से भाजपा अपने हाल की रणनीति के अनुरूप CM  के लिए नया और चौंकाने वाला नाम ही सामने लाने में गंभीरता से जुटी है लेकिन खुलासा बुधवार की शाम विधायक दल की होने वाली बैठक में ही होना है।

दिल्ली भाजपा के विधायक दल की बैठक से पहले PM मोदी यानि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगुवाई में पार्टी के संसदीय दल की बैठक है। इस बैठक में PM मोदी दिल्ली के CM के नाम पर भी चर्चा कर सकते हैं। वैसे भाजपा चौंकाने के लिए जानी जाती है।

दिल्ली में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी पूरे जोरों पर।
दिल्ली में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी पूरे जोरों पर।

किसके नाम पर फाइनल मुहर लगेगी, इसकी जानकारी PM मोदी, अमित शाह सहित भाजपा के एक-दो नेताओं को ही पता है। PM मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हर बार अपने फैसले से चौंकाते रहे हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को आए हैं। भाजपा 48 विधायकों के साथ सत्ता में लौटी है। उसके बाद से मुख्यमंत्री के नाम को लेकर कई नाम चर्चा में है।

आशीष सूद, अजय महावर, रविंद्र इंद्रराज, अनिल गोयल, राजकुमार भाटिया का नाम शॉर्टलिस्ट किया गया है। राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में इस तरह की परिपाटी देखने को भी मिली है। ऐसे में जिसके नाम की पर्ची निकलेगी वो रामलीला मैदान में 27 साल बाद भाजपा सरकार का मुखिया होगा।  देखा गया है कि अब नए चेहरे को मुख्यमंत्री बनाकर चौंकाती रही है।

दिल्ली में सरकार बनाने को उत्साहित भाजपा कार्यकर्ता
दिल्ली में सरकार बनाने को उत्साहित भाजपा कार्यकर्ता

बैठक में भाजपा के ऑब्जर्वर बताएंगे नए CM का नाम

बताया जा रहा है कि बुधवार शाम को होने वाली दिल्ली भाजपा विधायक दल की बैठक अहम है। दिल्ली के CM के नाम को फाइनल करने का जिम्मा भाजपा केंद्रीय टीम से नियुक्त किए गए ऑब्जर्वर के ऊपर होगा।

भाजपा के ऑब्जर्वर बुधवार को विधायक दल की बैठक में मौजूद रहेंगे और वो प्रस्ताव से आलाकमान को अवगत कराएंगे। भाजपा के विधायक दल की बैठक में ही पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी। उसके बाद भाजपा नेता उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात कर दिल्ली में सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

इस दौरान उपराज्यपाल को नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों की सूची भी सौंपी जाएगी। इसके बाद उपराज्यपाल प्रस्ताव को राष्ट्रपति के पास स्वीकृति के लिए भेजेंगे और फिर 20 फरवरी को रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा। उपराज्यपाल वीके सक्सेना दिल्ली के मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे।

दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह के लिए बिछ गईं कुर्सियां।
दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह के लिए बिछ गईं कुर्सियां।

राजधानी दिल्ली में 27 साल बाद में सत्ता में हो रही भाजपा की वापसी

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के 11 दिन के बाद आज नए CM के नाम पर छाया कोहरा साफ हो जाएगा। 27 साल के सियासी वनवास के बाद दिल्ली की सत्ता में लौटी भाजपा बुधवार शाम को विधायक दल की बैठक बुलाई है। इसी में नए CM का चयन किया जाएगा।

इस बीच दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कल 20 फरवरी को CM सहित कई मंत्री शपथ लेंगे। शपथ समारोह में PM Modi मौजूद रहेंगे। इसके अलावा BJP-NDA शासित सभी राज्यों के CM और बड़े नेता भी मौजूद रहेंगे।

दिल्ली CM के शपथग्रहण समारोह को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। इलाके में हाई सिक्योरिटी अलर्ट लागू किया गया है। 2,500 से अधिक स्थानों पर कमांडो, क्विक रिएक्शन टीम, पीसीआर वैन, तोड़फोड़ निरोधक जांच दल और स्वाट टीमें रणनीतिक स्थानों पर तैनात की जा रही हैं।

Bettiah Police News: बेतिया पुलिस ने बुजुर्गों को कराए मां दुर्गा...

Bettiah Police News: दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बेतिया पुलिस ने सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। वरीय पुलिस अधीक्षक...

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...