NRHM Scam : ईडी को कोयला कारोबारी प्रमोद सिंह से पूछताछ के लिए मिली इतने दिनों की रिमांड…

Ranchi : एनआरएचएम घोटाला (NRHM Scam) मामले में आज पीएमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान कोयला कारोबारी प्रमोद सिंह को पीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया। सुनवाई के दौरान प्रमोद सिंह से पूछताछ के लिए ईडी को कोर्ट से 3 दिनों का रिमांड मिला है। हालांकि ईडी ने पूछताछ के लिए ईडी ने 7 दिनों का आग्रह किया था।

ये भी पढ़ें- Breaking : रांची के इस जगह पर अचानक पड़ी छापेमारी से मचा हड़कंप…

NRHM Scam : 18 फरवरी को ईडी की टीम ने किया था गिरफ्तार

बताते चलें कि 18 फरवरी को ईडी की टीम ने कोयला कारोबारी प्रमोद सिंह को धनबाद से गिरफ्तार किया था। उनकी गिरफ्तारी 9 करोड़ से अधिक के घोटाले मामले में की गई थी। मामले में पूछताछ के लिए ईडी ने कारोबारी को 12 बार समन भेजा था लेकिन इसके बावजूद वे ईडी के समन पर कोर्ट के समक्ष हाजिर नहीं हो रहे थे।

ये भी पढ़ें- Jamshedpur Breaking : बीच सड़क पर युवक को अज्ञात अपराधियों ने गोलियों से भूना, जांच में जुटी पुलिस… 

छापेमारी के दौरान 3 महंगी गाड़ियां और 2 लाख हुए थे बरामद

जिसके बाद ईडी ने कड़ी कार्रवाई करते हुए 18 फरवरी को गिरफ्तार किया था। बता दें कि मामले में 2019 में एसीबी ने जांच कर की कार्रवाई थी। जिसके बाद 2024 में ईडी ने मामले को किया टेकओवर था।

ये भी पढ़ें- Giridih : दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चले कुल्हाड़ी लाठी डंडे, खून से सनी जमीन और… 

जिसके बाद ईडी की टीम ने 13 अगस्त 2024 को प्रमोद सिंह के धनबाद स्थित सरायढेला के कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान ईडी को 3 महंगी गाड़ियां और 2 लाख से अधिक कैश बरामद हुए थे।

नीरज आर्या की रिपोर्ट–

Bihar Cabinet on PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के...

Bihar Cabinet on PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार के प्रमुख के रूप में सार्वजनिक जीवन और प्रशासनिक नेतृत्व के 25 वर्ष पूरे...

Bihar Flood Relief Fund: बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पर्यटन...

Bihar Flood Relief Fund: बिहार में बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए पर्यटन विभाग ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपये...

Saharsa News: क्लासरूम से सोशल मीडिया तक, मॉडल स्कूलों में पढ़ाई...

 बिहार के सहरसा के मॉडल स्कूलों में छात्र पढ़ाई के साथ कंटेंट क्रिएशन और वीडियो ब्लॉगिंग सीख रहे हैं। सात निश्चय-3 के तहत डिजिटल...