मेंटेनेंस कार्य के कारण रांची के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित

रांची:  मंगलवार को मेंटेनेंस कार्य के कारण शहर के कई इलाकों में पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

विद्युत शक्ति उपकेंद्र- पॉलिटेक्निक में पावर ट्रांसफार्मर में तेल डालने का कार्य किया जाएगा। इस कारण इस फीडर से जुड़े 11 केवी बासरटोली और सुजाता फीडर की बिजली आपूर्ति दोपहर 12:30 बजे से 01:30 बजे तक बाधित रहेगी।

वहीं, आरडीएसएस योजना के तहत विद्युत संरचना को सुदृढ़ करने के लि अअए 18 फरवरी को विद्युत शक्ति उपकेंद्र हरमू के न्यू हरमू फीडर में हरमू हाउसिंग सोसाइटी में फिजियोथेरेपी क्लीनिक के पास एलटी लाइन का कार्य किया जाएगा। इस कारण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति दिन में 11:30 बजे से 3:00 बजे तक बाधित रहेगी।

इसके अलावा, विद्युत शक्ति उपकेंद्र पुंदाग के दीपाटोली फीडर में भी आरडीएसएस योजना से संबंधित कार्य किया जाएगा, जिससे इस फीडर की बिजली आपूर्ति दिन में 11:30 बजे से 3:00 बजे तक बाधित रहेगी।

नगर के पुंदाग फीडर के कुनेर टोली, कडरू फीडर के अशोक विहार गेट नंबर 1 और अरगोड़ा फीडर के अमलतास, अशोक नगर रोड नंबर 4 में भी आरडीएसएस योजना से संबंधित कार्य किया जाएगा। इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक प्रभावित रहेगी।

झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) ने संबंधित क्षेत्रों के सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे बिजली से जुड़े आवश्यक कार्यों को समय से पूर्व निपटा लें।

Mumbai Indians New Head Coach: कीरोन पोलार्ड बने मुंबई इंडियंस के...

 मुंबई इंडियंस ने कीरोन पोलार्ड को नया हेड कोच नियुक्त किया है। खिलाड़ी और बैटिंग कोच के बाद अब पोलार्ड संभालेंगे टीम की कमान।Mumbai...

Jio IPO Record: कमजोर बाजार में जियो IPO ने मचाया धमाल,...

 Jio IPO में 7.40 लाख करोड़ रुपये की रिकॉर्ड मांग आई। 1.38 करोड़ से अधिक आवेदन और 22.19 गुना सब्सक्रिप्शन के बाद 26 अक्टूबर...

Bihar Bank Ranking: 100 अंकों के मापन सूचकांक में IDFC फर्स्ट...

 बिहार में 100 अंकों के मापन सूचकांक से बैंकों की रैंकिंग तय हुई। IDFC फर्स्ट बैंक 74 अंकों के साथ टॉप पर रहा, जबकि...