CM में आ गई है दैवीय शक्ति, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने तेजस्वी यादव पर कहा…

CM में आ गई है दैवीय शक्ति

पटना: शुक्रवार को राजधानी पटना में स्थित जदयू कार्यालय में एनडीए का संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित किया गया। संयुक्त प्रेस वार्ता को जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, हम के प्रदेश अध्यक्ष,  रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी समेत अन्य लोगों ने संबोधित किया। इस दौरान जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि कल हम लोगों ने संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन का चौथा चरण पूरा कर लिया। हमने 30 जिलों में घूम कर कार्यकर्ताओं और आमजनों से मुलाकात की।

जिस तरह से लोगों की उपस्थिति हो रही है, उसके अनुसार हमलोग का संकल्प ‘2025, 225 फिर से नीतीश’ पूरा होता दिख रहा है। यह हमारे लिए शुभ संकेत है और हमलोगों को लगता है कि हमारा लक्ष्य 225 छोटा पड़ जायेगा। हमारे कार्यकर्त्ता आपस में समन्वय कर चट्टानी एकता के साथ गांव गांव तक हमारे संकल्प को पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा पांचवां चरण 27 फरवरी से शुरू होगा।

27 फरवरी से 30 मार्च तक होगा पांचवें चरण की संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन का पांचवां चरण 27 फरवरी से शुरू होगा। 27 फरवरी को समस्तीपुर, 1 मार्च को मधेपुरा, 9 मार्च को शेखपुरा, 22 मार्च को मुंगेर, 23 मार्च को पूर्णिया और कटिहार, 29 मार्च को भागलपुर और नौगछिया और 30 मार्च को बांका में कार्यकर्ता सम्मेलन किया जायेगा। 30 मार्च को हमारे संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन का समापन होगा।

रद्द होगी BPSC PT परीक्षा या विरोध में दायर की गई याचिका? सुनवाई आज

मुख्यमंत्री के अंदर है दृढ इक्षाशक्ति

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की काफी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि CM नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान बिहार में तीव्र गति से विकास हो रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिलों में प्रगति यात्रा में जाते हैं और वहां वे जो भी घोषणाएँ करते हैं उसकी फाइल अधिकारी दो घंटे के अंदर तैयार कर लेते हैं। CM मेडिकल कॉलेज, औद्योगिक पार्क की घोषणा करते हैं और उसके लिए जमीन दे दी जाती है। यह CM की इक्षा शक्ति का ही कमाल है। मैंने ऐसा CM कभी नहीं देखा कि एक तरफ घोषणा करे और 24 घंटे के अंदर उसके लिए राशि भी आवंटित कर दी जाये।

CM में आ गई है दैवीय शक्ति

इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि मैं तो आश्चर्यचकित हूं। प्रगति यात्रा के दौरान लोग जो सोचते हैं वह उन्हें मिल जाता है। यह कोई मामूली बात नहीं है, ऐसा लगता है कि CM नीतीश कुमार में दैवीय शक्ति आ गई है। कुछ तो है, उनके अंदर एकाएक कुछ दैवीय शक्ति तो है जिसके बाद उनके अंदर एक मजबूत इक्षा शक्ति हो गई है कि बिहार को विकसित राज्य बनायें। राज्य में आज के समय में 40 मेडिकल कॉलेज हो गया है। CM नीतीश कुमार एक तरफ प्रगति यात्रा में घोषणा करते हैं तो दूसरी तरफ कैबिनेट से उसकी स्वीकृति हो रही है। तुरंत राशि आवंटित की जा रही है।

BJP नेताओं ने अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार को लोकसभा चुनाव में हराया, आर के सिंह ने कहा…

तेजस्वी सही कह रहे हैं

इस दौरान पत्रकार ने जब तेजस्वी यादव के द्वारा प्रगति यात्रा को दुर्गति यात्रा कहे जाने पर सवाल किया तो दिलीप जायसवाल ने कहा कि सही ही तो कह रहे हैं। वे इसलिए सही कह रहे हैं कि उन्हें बिहार की दुर्गति ही देखना है। जो आदमी और उसका पूरा परिवार बिहार की दुर्गति का जिम्मेवार है उसे तो दुर्गति ही दिखाई देगी न। जैसा ख्याल रखियेगा वैसा ही हाल दिखाई देगा। उन्होंने बिहार की दुर्गति की है इसलिए उन्हें प्रगति यात्रा दुर्गति यात्रा दिखाई दे रही है।

आर के सिंह से नहीं हुई है बात

इस दौरान दिलीप जायसवाल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं आरा के पूर्व सांसद के भाजपा के नेताओं द्वारा षड्यंत्र वाले बयान के बारे में कहा कि मैंने उनका यह बयान सुना है लेकिन मेरी उनसे बात नहीं हो सकी है कि उन्होंने किस संदर्भ में यह बात कही है। उनसे बात होने के बाद ही मीडिया में इस पर कुछ कह सकूंगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    जल्द ही Purnea Airport से भर सकेंगे उड़ान, 4 महीने में तैयार हो जायेगा टर्मिनल

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

Bihar Chief Secretary Review Meeting: बिहार में 27 अक्टूबर से नशा...

Bihar Chief Secretary Review Meeting: बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में सोमवार को विकास योजनाओं, बुनियादी सुविधाओं और आगामी त्योहारों की...

Bihar Vigilance Awareness Week: बिहार शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ...

Bihar Vigilance Awareness Week, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने और सरकारी कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्यव्यापी सतर्कता...

Kaimur Ramanujacharya Mahotsav: कैमूर में श्रीरामानुजाचार्य सहस्राब्दी महोत्सव का शुभारंभ, धार्मिक...

Kaimur Ramanujacharya Mahotsav: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को कैमूर जिले के भभुआ प्रखंड अंतर्गत परसिया गांव में श्री भाष्यकार श्रीरामानुजाचार्य सहस्राब्दी...