Bihar Chief Secretary Review Meeting: बिहार में 27 अक्टूबर से नशा मुक्त अभियान, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने अधिकारियों को दिए बड़े निर्देश

Bihar Chief Secretary Review Meeting: बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में सोमवार को विकास योजनाओं, बुनियादी सुविधाओं और आगामी त्योहारों की तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और सचिव शामिल हुए, जबकि सभी 38 जिलों के जिलाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने, जन-सरोकारों से जुड़े मामलों का समयबद्ध निष्पादन करने और सरकारी योजनाओं की निगरानी मजबूत करने का निर्देश दिया।

12 नवंबर तक सड़कों और पुलों का संयुक्त निरीक्षण

पथ निर्माण, ग्रामीण कार्य तथा नगर विकास एवं आवास विभाग की समीक्षा के दौरान राज्य की सड़कों और पुलों की स्थिति पर विशेष ध्यान दिया गया। मुख्य सचिव ने नियमित निगरानी और रखरखाव के लिए संबंधित विभागों को संयुक्त निरीक्षण कराने का निर्देश दिया। सभी कार्यपालक अभियंताओं को नोडल अधिकारी बनाया गया है। जिलाधिकारियों को प्रत्येक डिवीजन के लिए एक अधिकारी नामित कर 12 नवंबर 2026 तक संयुक्त निरीक्षण पूरा कराने और रिपोर्ट PMIS पोर्टल पर अपलोड सुनिश्चित करने को कहा गया है। दीवाली के बाद घर लौटने वाले लोगों की सुविधा को देखते हुए सड़कों और साइन बोर्डों को दुरुस्त करने तथा कायाकल्प अभियान के कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया। खराब सड़कों के निरीक्षण में वीडियो कैमरों के इस्तेमाल और स्ट्रीट लाइटों को पूरी तरह चालू रखने पर भी जोर दिया गया।

Bihar Chief Secretary Review Meeting

नौ जिलों में PNG-CNG नेटवर्क विस्तार की तैयारी

बैठक में स्वच्छ ऊर्जा के विस्तार और घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) तथा कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) नेटवर्क की प्रगति की समीक्षा की गई। पटना, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सारण और गया समेत प्रमुख जिलों में गैस नेटवर्क से संबंधित कार्यों का जायजा लिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि जिन नौ जिलों में गैस नेटवर्क विकसित करने के लिए भूमि आवंटन और पाइपलाइन बिछाने की अनुमति लंबित है, वहां प्रक्रियाओं में तेजी लाई जाए। इसके साथ ही प्रीपेड और स्मार्ट मीटर लगाने में आ रही व्यावहारिक दिक्कतों तथा कर्मचारियों की कमी दूर करने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया।

Bihar Chief Secretary Review Meeting 1

27 अक्टूबर से शुरू होगा नशा मुक्त बिहार अभियान

बिहार में 27 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 तक राज्यव्यापी नशा मुक्त बिहार अभियान चलाया जाएगा। बैठक में बताया गया कि मुख्यमंत्री 27 अक्टूबर को अभियान का राज्य स्तरीय शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर जिलाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से छात्रों और जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ जुड़कर नशामुक्ति की शपथ लेंगे। अभियान को चार थीम आधारित सप्ताहों में बांटा गया है—नगर की प्रतिज्ञा, गांव का संकल्प, पर्व और परिवार तथा युवा जोश। छठ घाटों पर पर्व और परिवार से जुड़ी गतिविधियों के जरिए भी नशामुक्ति का संदेश प्रसारित करने की योजना है।

Bihar Chief Secretary Review Meeting 2

सोशल मीडिया और जिला प्रेस क्लबों को लेकर निर्देश

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव ने सरकारी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया का प्रभावी इस्तेमाल करने को कहा। निर्देश के अनुसार, पंचायत स्तर तक पदनाम आधारित Instagram और X अकाउंट बनाने तथा सार्वजनिक स्थलों पर QR कोड के माध्यम से सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाएगा। CM Fellows और जिला जनसंपर्क पदाधिकारियों (DPRO) के बीच समन्वय मजबूत करने का भी निर्देश दिया गया। बैठक में भ्रामक सामग्री और अभद्र भाषा वाले वीडियो के मामलों में कानून के अनुरूप कार्रवाई करने को कहा गया। इसके अलावा, जिला प्रेस क्लब भवनों को लीज डीड के जरिए अधिकृत पदाधिकारियों को सौंपकर जल्द क्रियाशील बनाने का निर्देश दिया गया।

Bihar Chief Secretary Review Meeting 3

राष्ट्रीय एकता दिवस और छठ की तैयारियां तेज करने का आदेश

31 अक्टूबर 2026 को गुजरात के एकता नगर (केवड़िया) में होने वाले राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में बिहार के 22 जिलों से 1,100 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। इनके 28 अक्टूबर को पटना के पाटलिपुत्र स्टेशन से विशेष आरक्षित ट्रेन से रवाना होने की योजना है। मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को प्रतिभागियों की सुरक्षा, पहचान-पत्र, भोजन और बसों की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। बैठक के अंत में छठ महापर्व की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। ‘जय छठी मैया’ अभियान के तहत घाटों की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, घाटों के सुदृढ़ीकरण और व्यापक प्रचार-प्रसार की तैयारियां तुरंत शुरू करने का निर्देश दिया गया। प्रशासन को त्योहार से संबंधित व्यवस्थाओं पर समय रहते काम पूरा करने को कहा गया।

Jharkhand Weather Alert: 27 से 30 अक्टूबर तक भारी बारिश और...

झारखंड में चक्रवात अर्णब के प्रभाव से 27 से 30 अक्टूबर तक बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट। रांची समेत कई जिलों में...

Dhanbad Murder: जमीन विवाद में दौलत राम महतो की हत्या, चाचा...

 धनबाद के बरवाअड्डा में 32 वर्षीय दौलत राम महतो की धारदार हथियार से हत्या। जमीन विवाद में चाचा समेत पांच पर आरोप, पुलिस जांच...

Ranchi News: पश्चिम बंगाल से चोरी सरसों तेल की रांची में...

 पश्चिम बंगाल से चोरी हुए सरसों तेल के मामले में बंगाल पुलिस ने रांची के चान्हो में छापेमारी की। ओपा गांव से 40 से...