CM Yogi ने महाकुंभ में 60 करोड़ श्रद्धालुओं के डुबकी लगाने की दी जानकारी

प्रयागराज / लखीमपुर : CM Yogi ने महाकुंभ में 60 करोड़ श्रद्धालुओं के डुबकी लगाने की दी जानकारी। यूपी के प्रयागराज में जारी महाकुंभ 2025 को लेकर CM Yogi आदित्यनाथ ने शनिवार को अहम जानकारी साझा की है।

लखीपुर के कुंभी में एक प्लांट के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए CM Yogi ने बताया कि – ‘…जब मैं कुंभी में हूं तो बताते हुए प्रसन्नता है कि अनुकूल वातावरण का ही परिणाम है कि महाकुंभ में देश की आधी आबादी अब तक आस्था की पवित्र डुबकी लगा चुकी है।

…आज 60 करोड़ लोग यानि 60 करोड़ श्रद्धालु बीते 13 जनवरी से ले करके आज 22 फरवरी तक आस्था की पवित्र डुबकी लगा चुका है।

…दुनिया के अंदर किसी भी बड़े आयोजन में इतनी बड़ी भागीदारी नहीं होती है। अब उत्तर प्रदेश में कोई आयोजन होता है तो इतनी ही भव्यता के साथ होता है।’

10 बजे तक 59.82  श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

इससे पहले सुबह 10 बजे तक महाकुंभ में गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती नदियों के संगम त्रिवेणी तीर्थ में डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं की आधिकारिक संख्या का ब्योरा जारी किया गया था।

मेला प्रबंधन और यूपी सरकार की ओर से महाकुंभ को लेकर जारी अपडेट के मुताबिक, शनिवार की सुबह पौ फटने से पहले शुरू हुए स्नान के क्रम में 10 बजे तक 51.61 लाख श्रद्धालुओं ने डुबकी लगा ली थी।उससे पहले शनिवार की सुबह 8 बजे तक अकेले आज संगम में डुबकी लगाने वालों की संख्या 33 लाख से अधिक पहुंच चुकी थी।

महाकुंभ में संगम स्नान को जाते श्रद्धालु।
महाकुंभ में संगम स्नान को जाते श्रद्धालु।

बीते शुक्रवार तक पौष पूर्णिमा शुरू हुए महाकुंभ में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की कुल संख्या 59.31 करोड़ से अधिक हो चुकी थी। अब शनिवार की सुबह 10 बजे तक के लिए यूपी सरकार की ओर से जारी ब्योरे पर नजर डालें तो महाकुंभ में  शनिवार को 10 बजे तक कुल 59.82 करोड़ 61 लाख श्रद्धालुओं ने पावन डुबकी लगा ली थी।

इसके बाद लखीमपुर खीरी के कुंभी में 2,850 करोड़ की लागत से देश के प्रथम बायो पॉलिमर संयंत्र के शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए CM Yogi आदित्यनाथ ने यह जानकारी साझा की। महाकुंभ में 60 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के स्नान करना अपने आप में एक नया रिकार्ड है।

महाकुंभ में संगम स्नान करते श्रद्धालु।
महाकुंभ में संगम स्नान करते श्रद्धालु।

बोले हिमंता – ममता दीदी खुद महाकुंभ आकर देंखे भव्यता…

इसी बीच महाकुंभ में संगम स्नान करने पहुंचे असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा ने पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी को लेकर महाकुंभ के संदर्भ में मीडिया से मुखातिब होकर बयान दिया।

अपने चुभने वाले बयानों वालों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा ने प्रयागराज पहुंचकर पवित्र त्रिवेणी में परिवार समेत स्नान किया।फिर यहीं पर मीडिया से मुखातिब होते ही असम के CM हिमन्त बिस्वा सरमा ने CM ममता बनर्जी को नसीहत दी।

परिवार संग संगम में डुबकी लगाने के बाद सीएम हिमंता बिस्वा सरमा
परिवार संग संगम में डुबकी लगाने के बाद सीएम हिमंता बिस्वा सरमा

CM हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि – ‘…कांग्रेस पार्टी और इंडी गठबंधन सनातन विरोधी है। …मैं ममता दीदी से आग्रह करूंगा कि वे भी महाकुम्भ में आयें, यहां की व्यवस्थाओं को प्रत्यक्ष रूप से देखें और संगम में डुबकी लगायें।

…सनातन ही अतीत, सनातन ही वर्तमान, और सनातन ही विश्व का भविष्य है। मैं अपने आप को बहुत सौभाग्यशाली मानता हूं कि मैं महाकुम्भ में भाग ले सका। उत्तर प्रदेश सरकार और CM योगी को इतनी बढ़िया व्यवस्था करने के लिए बधाई।

…त्रिवेणी संगम पर आज मैंने जो डुबकी लगाई, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। यह सिर्फ नदियों का संगम नहीं है, यह करोड़ों संतों की आस्था, अध्यात्म और विरासत का संगम है।

…महाकुम्भ मनुष्य को महादेव से जोड़ने वाला दिव्य सेतु है।  तीर्थराज प्रयागराज में परिवार सहित त्रिवेणी संगम स्नान करने का अपार सौभाग्य प्राप्त हुआ। जब तक सूरज-चांद रहेगा, तब तक सनातन धर्म रहेगा। हर हर महादेव।’

शनिवार को लखीमपुर में सीएम योगी।
शनिवार को लखीमपुर में सीएम योगी।

शुभेंदु अधिकारी ने प्रयागराज को अमृत संगम की धरती…

पश्चिम बंगाल में भाजपा विधायक दल नेता और पश्चिम बंगाल विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने महाकुंभ में शामिल हुए। बमरौली एयरपोर्ट से वीआईपी घाट पर पहुंचे शुभेंदु अधिकारी ने त्रिवेणी संगम में स्नान कर अपने जीवन को सफल बताया।

संगम त्रिवेणी में आस्था की पावन डुबकी लगाने के बाद शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि –‘…एक हिंदू, एक सनातनी तथा भारत माता का पुत्र होने के नाते, 144 के बाद आए महाकुंभ के दौरान त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाने का यह अवसर हमारे लिए ‘अमृत’ की प्राप्ति है।

…प्रयागराज की धरती अमृत संगम की धरती है। …यहां महाकुम्भ में हुई व्यवस्थाओं के लिए पीएम मोदी के मार्गदर्शन और CM योगी के कुशल क्रियान्वयन को धन्यवाद देता हूं। साथ ही स्थानीय प्रशासन की तारीफ बनती है।’

Patna Graduate Constituency Election: नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में...

Patna Graduate Constituency Election: पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार की चुनाव से पहले अचानक तबीयत...

Patna Ravan Dahan 2026: गांधी मैदान में रावण वध समारोह में...

Patna Ravan Dahan 2026: बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में विजयादशमी के अवसर पर श्री रामलीला महोत्सव एवं रावण वध समारोह-2026 का...

Samrat Choudhary Durga Puja Visit: बदुआ नदी के तट पर बनेगा...

Samrat Choudhary Durga Puja Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को बांका जिले के तेलडीहा दुर्गा मंदिर और तारापुर के असरगंज स्थित...