Matric की परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क दुर्घटना में मौत, दो घायल

दरभंगा: दरभंगा में एक सड़क दुर्घटना में Matric की परीक्षा देने जा रहे एक परीक्षार्थी की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गया। घायल छात्र का इलाज डीएमसीएच में कराया जा रहा है। घटना दरभंगा के सदर थाना क्षेत्र के बीएमपी 13 के नजिक की है। मृतक की पहचान दयाराम यादव के पुत्र घनश्याम कुमार के रूप में की गई जबकि घायल छात्रों की पहचान प्रदीप यादव और जयराम कुमार यादव के रूप में की गई। बताया जा रहा है कि तीन छात्र एक बाइक पर सवार हो कर Matric की परीक्षा देने जा रहे थे।

बाइक से Matric परीक्षा देने जा रहे थे छात्र

इस दौरान उनके बाइक की टक्कर एक ऑटो से हो गई। टक्कर में छात्र बाइक से नीचे सड़क पर गिर गया और एक पिकअप की चपेट में आ गया। घटना में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो छात्र घायल हो गये। घटना के बाद मेक पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए डीएमसीएच पहुंचा दिया जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मृतक छात्र का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Police Station Campus में पुलिस कांस्टेबल पत्नी की हत्या, पुलिस महकमे में हड़कंप

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

Anant Singh Statement: 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर अनंत...

Anant Singh Statement, पटना: बिहार में मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने 9 लोगों की हत्या से जुड़े अपने बयान पर सफाई दी...

Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर में लूटकांड के आरोपी की गिरफ्तारी, अब...

Muzaffarpur Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में चर्चित मरीचा लूटकांड के मामले में मनियारी पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने...

Siwan Teacher MLC Election 2026: सीवान में शिक्षक एमएलसी चुनाव की...

Siwan Teacher MLC Election 2026: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव को लेकर सीवान जिले में प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई...