JAC Paper Leak मामले की जांच अब एसआईटी के हाथ! तीन और छात्र हिरासत में, अब…

JAC Paper Leak 

Ranchi : राज्य में हुए जैक मैट्रिक-इंटर की परीक्षा पेपर लीक मामले में बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। पेपर लीक मामले की जांच अब एक एसआईटी की टीम करेगी। इसको लेकर शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के द्वारा सहमति दे दिया गया है। मामले की जांच के लिए एसआईटी के गठन का प्रस्ताव गृह विभाग के पास भेज दिया गया है। हालांकि मामले में अंतिम फैसला सीएम हेमंत सोरेन लेंगे।

ये भी पढ़ें-Jharkhand Budget Session : झारखंड विधानसभा का छठा बजट सत्र आज से शुरु, जैक मैट्रिक पेपर लीक का… 

JAC Paper Leak मामले में अब तक दर्जनभर से ज्यादा लोग हिरासत में 

जैक परीक्षा पेपर लीक मामले में पुलिस ने कोडरमा के मुफ्फस्सिल थाना क्षेत्र से तीन संदिग्ध छात्रों को भी हिरासत में लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक ये तीनों छात्र गिरिडीह के बताए जा रहे हैं और तीनों सिहोडीह के एक कोचिंग संस्थान के छात्र बताए जा रहे हैं। फिलहाल हिरासत में लेकर पुलिस तीनों से मामले में पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें- Palamu : महाकुंभ जाने वाले यात्री ध्यान दें, पलामू से होकर गुजरने वाली ये ट्रेनें रहेंगी रद्द… 

बताते चलें कि पेपर लीक मामले में अब तक दर्जनभर से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस इनसे लगातार पूछताछ कर ही है। हिरासत में लिए गए सभी लोग गिरिडीह, गढ़वा, पूर्वी सिंहभूम और कोडरमा के बताए जा रहे हैं। हालांकि पेपर लीक कहां से और कैसे हुआ इसका खुलासा नहीं हो पाया है। एसआईटी की जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।

 

JPSC Exam Controversy: JPSC परीक्षा अनियमितता जांच में बड़ा एक्शन, CID...

JPSC Exam Controversy: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच कर रहे क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID)...

PM Shri Kasturba Vidyalaya Sariya: सरिया के कस्तूरबा विद्यालय में छात्राओं...

PM Shri Kasturba Vidyalaya Sariya: सरिया ब्लॉक के PM SHRI कस्तूरबा गांधी गर्ल्स रेजिडेंशियल स्कूल में नए दाखिला लेने वाले छात्रों का स्वागत करने...

BFCL Kaizen Awards: रामगढ़ की इस कंपनी में कर्मचारियों के आइडिया...

BFCL Kaizen Awards: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (BFCL) में कर्मचारियों को उनके बेहतरीन 'काइज़ेन' (Kaizen) सुझावों और कार्यस्थल में लगातार सुधार की दिशा...