Advertisment

अवैध कोयला खनन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 130 टन कोयला जब्त

Bokaro: जिले के महुआटांड़ क्षेत्र में अवैध कोयला खनन के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए शनिवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। दुधमटिया के पास संयुक्त टीम ने एक खुली अवैध कोयला खदान का भंडाफोड़ किया। टीम को आसपास के जंगलों से करीब 130 टन अवैध कोयला मिला, जिसे जब्त कर लिया गया है।

संयुक्त टीम की छापेमारी:

इस अभियान में जिला पुलिस, खान विभाग और वन विभाग की संयुक्त टीम शामिल थी। टीम ने पूरे इलाके की तलाशी ली और अवैध खनन में शामिल गिरोह, वाहनों और सप्लाई चैन की पहचान के लिए जांच तेज कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि इलाके में लंबे समय से अवैध खनन और तस्करी की सूचनाएं मिल रही थीं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

प्राथमिकी दर्ज, जांच जारी:

कार्रवाई के बाद महुआटांड़ थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आसपास के गांवों से जुड़े संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है और इस पूरे अवैध कारोबार की जड़ तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

“अभियान जारी रहेगा”: जिला खनन पदाधिकारी

जिला खनन पदाधिकारी रवि कुमार सिंह ने कहा कि प्रशासन अवैध खनन पर पूरी तरह नकेल कसने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध खनन के खिलाफ ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

रिपोर्टः चुमन कुमार

 

Kosi Mechi River Link Project: कोसी-मेची रिवर लिंक परियोजना से सीमांचल...

Kosi Mechi River Link Project, Patna: बिहार के सीमांचल क्षेत्र में सिंचाई और जल प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में कोसी-मेची अंतःराज्यीय रिवर...

Hajipur Electricity Projects 2026: हाजीपुर में ऊर्जा सचिव का दौरा, बिजली...

Hajipur Electricity Projects 2026: बिहार ऊर्जा विभाग के सचिव-सह-अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) अजय यादव ने बुधवार को हाजीपुर जिले...

Jharkhad JPSC Radd News: JPSC नियुक्ति रद्द करने के आदेश को...

Jharkhad JPSC Radd News, रांची: झारखंड सरकार की ओर से नियुक्तियां रद्द करने के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। 11वीं से...