पटना : पिछले 18 फरवरी को पटना के खांजेकला थाना क्षेत्र प्रेमराज नामक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया था। घायल हुआ युवक को इलाज में के लिए जब अस्पताल में भर्ती कराया गया। तब दोबारा उसकी हत्या का प्रयास अपराधियों द्वारा किया गया लेकिन पुलिस को भनक लग गई। पुलिस ने छापेमारी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि दूसरा व्यक्ति इस दौरान भागने में सफल रहा। इस मामले की जानकारी पटना सदर के एसपी अभिनव कुमार ने दी। गिरफ्तार अपराधी के पास से देसी पिस्टल और कारतूस भी बरामद किया गया है।
यह भी पढ़े : चोरों का आतंक जारी, सुनसान घर में लाखों की चोरी
यह भी देखें :
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट
Highlights







