चोरों का आतंक जारी, सुनसान घर में लाखों की चोरी

मधेपुरा : बड़ी खबर मधेपुरा से है जहां चोरों ने जमकर उत्पात मचाया है। दरअसल, मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुलजारबाग वार्ड नंबर-20 में बेखौफ चोरों ने सुनसान पड़े एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों की संपत्ति गायब कर दी। इस बाबत जानकारी देते हुए पीड़ित गृहस्वामी रमेश कुमार गुप्ता की पत्नी किरण देवी ने बताया कि वे अपने परिवार के साथ 11 फरवरी को महाकुंभ स्नान के लिए गई थी। वे लोग लौटे, तो घर का ताला टूटा हुआ मिला। वही अंदर जाने पर पता चला कि गोदरेज तोड़कर उसमें रखे कीमती आभूषण और नकदी चोरी कर ली गई थी।

5 लाख रुपए मूल्य के आभूषण और 70 हजार रुपए नकद चोरी

आपको बता दें कि चोरों ने गोदरेज में रखे करीब पांच लाख रुपए मूल्य के आभूषण और 70 हजार रुपए नकद चोरी कर लिए। पूरे घर का सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। इधर, स्थानीय वार्ड पार्षद प्रतिनिधि रामचंद्र कुमार ने घटना पर नाराजगी जताते हुए नगर परिषद की स्ट्रीट लाइट और सीसीटीवी व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि नगर परिषद की ओर से करोड़ों रुपए खर्च करने के बावजूद आम जनता को लाइट और सीसीटीवी का कोई फायदा नहीं मिल रहा है। यदि गली में सीसीटीवी कैमरे सक्रिय होते तो चोरों की पहचान करने में मदद मिल सकती थी।

यह भी देखें :

इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है

गुलजारबाग मोहल्ले में चोरी की इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। क्षेत्रवासियों ने पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। बहरहाल, घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। सदर थाना अध्यक्ष विमलेंदु ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े : भाकपा की स्थापना के शताब्दी वर्ष के अवसर पर समारोह सह सम्मेलन का आयोजन

रमण कुमार की रिपोर्ट

कैथमा सीहमा बांध पर सर कटा मिला शव, क्षेत्र में मची...

बेगूसराय : बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कैथमा-सीहमा स्थित बांध पर शनिवार को एक अज्ञात सिर कटा शव मिलने से इलाके में...

Chhatabad Land Subsidence: छाताबाद पहुंचे मेयर संजीव सिंह, भू-धसान प्रभावितों की...

Chhatabad Land Subsidence: कतरास के छाताबाद इलाके में 7 जुलाई को ज़मीन धंसने की घटना के बाद प्रभावित परिवारों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।...

Jamshedpur Truck Accident: जमशेदपुर में बड़ा सड़क हादसा टला! ट्रक चालक...

Jamshedpur Truck Accident: शुक्रवार को टाटानगर के खासमहल इलाके में एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। तेज़ रफ़्तार ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह...