गया: BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा सोमवार को गया पहुंचे। गया आगमन पर एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान जे पी नड्डा ने कार्यकर्ताओं से हाथ मिला कर और हाथ हिला कर उनका अभिवादन किया। इस दौरान नड्डा से मुलाकात कर रहे एक व्यक्ति को सुरक्षाकर्मियों ने धक्का दे दिया जिसने हंगामा शुरू कर दिया लेकिन जे पी नड्डा की नजर जाते ही उन्होंने उस व्यक्ति को अपने पास बुलाया और उससे मुलाकात की।
PM पहुंचे भागलपुर, किसानों के साथ ही राज्य को दी कई सौगात, सीएम नीतीश ने कहा…
नाराज समर्थक को पास बुला BJP अध्यक्ष ने की मुलाकात
व्यक्ति ने BJP अध्यक्ष जे पी नड्डा को गुलाब का फूल भेंट की। बताया जा रहा है कि जे पी नड्डा एक कॉलेज और एमएलसी दोस्त की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए गया पहुंचे। शादी में शामिल होने के बाद वे देर रात वापस लौट जायेंगे। एयरपोर्ट पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्वागत करने के लिए बिहार सरकार के मंत्री डॉ प्रेम कुमार, पूर्व सांसद रामजी मांझी, हरी मांझी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश उर्फ़ चिंटू, किसान मोर्चा प्रभारी मनीष पंकज मिश्रा सहित कई अन्य नेता मौजूद रहे।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- भागलपुर में PM ने बिहार को दी कई सौगात, इशारों इशारों में राजद-कांग्रेस पर भी बरसे
गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट
Highlights



















