सीएम हेमंत सोरेन के आदेश पर टनल में फंसे श्रमिकों के परिजनों को हवाई जहाज से लेकर तेलंगाना रवाना हुए पदाधिकारी

रांची. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश पर तेलंगाना के निर्माणाधीन टनल में फंसे झारखंड के श्रमिकों के परिजनों को लेकर पदाधिकारी तेलंगाना रवाना हो गए। गुमला जिला प्रशासन के नेतृत्व में चार परिवारों के एक-एक सदस्य, पुलिस अधिकारी और गुमला जिला प्रशासन के कर्मी बिरसा मुंडा हवाई अड्डा से तेलंगाना के लिए प्रस्थान हुए। वहीं सीएम हेमंत सोरेन के निर्देश पर श्रम विभाग के अधिकारी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

यह है वर्तमान स्थिति

तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में स्थित श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल टनल में कुल 8 श्रमिक फंसे हुए हैं, जिनमें झारखंड के चार, उत्तर प्रदेश के दो, जम्मू-कश्मीर और पंजाब का एक एक श्रमिक शामिल है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम बचाव अभियान में जुटी हुई है। नियंत्रण कक्ष ने एडिशनल लेबर ऑफिसर (ALO), नागरकुरनूल एवं फंसे हुए झारखंड के श्रमिकों के साथ तेलंगाना गए अन्य श्रमिकों से संपर्क किया है। श्रमिकों ने बताया कि वे जयप्रकाश एसोसिएट्स LTS के अंतर्गत श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल टनल प्रोजेक्ट में कार्य कर रहें हैं।

लगातार ली जा रही है रिपोर्ट

राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष तेलंगाना प्रशासन एवं वहां मौजूद अन्य श्रमिकों के साथ निरंतर संपर्क में है। एनडीआरएफ की टीम द्वारा किए जा रहे बचाव कार्यों की नियमित रिपोर्ट ली जा रही है। गुमला जिला प्रशासन के नेतृत्व में गई टीम भी वहां पहुंचकर नियंत्रण कक्ष को वस्तुस्थिति से अवगत कराएगा।

Giridih Raksha Bandhan Students SP DC: Giridih में छात्राओं ने SP...

Giridih Raksha Bandhan Students SP DC: रक्षाबंधन के अवसर पर गिरिडीह में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के साथ पुलिस और प्रशासन के प्रति विश्वास...

Bokaro Bhu Mafia School Demolition: रातोंरात जमींदोज हुआ बिरसा मध्य विद्यालय!...

Bokaro Bhu Mafia School Demolition: झारखंड के बोकारो में सरकारी स्कूल का भवन तोड़े जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सेक्टर-12...

Jamshedpur Eid Milad Un Nabi Juloos: ईद मिलाद-उन-नबी पर जमशेदपुर में...

Jamshedpur Eid Milad Un Nabi Juloos: ईद मिलाद-उन-नबी के मौके पर बुधवार को शहर में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस को लेकर लोगों में विशेष...