Advertisement
Advertisement

Hazaribagh Clash : शिवरात्रि के दिन दो सुमदायों में हिंसक झड़प, आधा दर्जन वाहनों में लगाया आग और…

Hazaribagh Clash : हजारीबाग के इचाक प्रखंड के डुमरांव में दो संप्रदाय के बीच हिंसक झड़प की घटना हुई है। घटना में दर्जन भर लोगों के घायल होने की सूचना मिल रही है। वहीं आधे दर्जन से अधिक गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें- Dhanbad Accident : मैट्रिक की परीक्षा देने निकले छात्रों की बाइक और बोलेरो में जोरदार टक्कर, तीन गंभीर… 

Hazaribagh Clash : घटना के बाद आधा दर्जन वाहनों में लगाई आग
Hazaribagh Clash : घटना के बाद आधा दर्जन वाहनों में लगाई आग

Hazaribagh Clash : झंडा बांधने और साउंड सिस्टम को लेकर हुआ विवाद

मिली जानकारी के मुताबिक शिवरात्रि के दौरान झंडा बांधने और साउंड सिस्टम लगाने को लेकर विरोध हुआ था और इसके बाद ही यह घटना घटी है। हजारीबाग के इचाक प्रखंड में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प में दर्जनभर लोग घायल हो गए हैं। वहीं आधा दर्जन से अधिक बाइक जला दी गई है।

रूूर 22Scope News

घटना की जानकारी मिलते ही तीन थानों की पुलिस गांव में कैंप कर रही है, दोनों ओर से स्थिति तनावपूर्ण बनी है। प्रशिक्षु आईएएस सह सदर अनुमंडल पदाधिकारी लोकेश बारंगे, प्रशिक्षु आईपीएस श्रुति सिंह सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी इचाक प्रखंड के पदाधिकारी तथा भारी संख्या में पुलिस बल घटना स्थल पर मौजूद है।

घटना के बाद स्थिति तनावपूर्ण, तीन थानों की पुलिस कर रही कैंप

घटना के बाद स्थिति तनावपूर्ण है लेकिन नियंत्रण में है। घटना को लेकर बताया जा रहा कि बुधवार की सुबह हिंदुस्तान चौक पर महाशिवरात्रि का भगवा पताका और लाउडस्पीकर लगाने को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद उपद्रवियों ने गुस्से में मोटरसाइकिलों को आग के हवाले कर दिया।

Hazaribagh Clash : घटना के बाद पुलिस बल तैनात
Hazaribagh Clash : घटना के बाद पुलिस बल तैनात

यह भी जानकारी मिल रही है कि पहले दोनों संप्रदाय के बीच में सुलह हो गया था कि एक दिन के लिए लाउडस्पीकर लगाया जाए। पूजा समाप्त होने के बाद लाउडस्पीकर उतार लिया जाएगा। इस दौरान थाना प्रभारी भी वहां उपस्थित रहे। हालांकि आज सुलह होने के बाद फिर से दोनों गुटों के बीच झड़प हो गई।

 

फिलहाल इलाके में स्थिति तनावपूर्ण है। जगह-जगह पर पुलिस की तैनाती की गई है। पुलिस स्थिति को शांत कराने में जुटी हुई है। जिला प्रशासन ने आमलोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा शांति बनाए रखने की अपील की है।

शशांक शेखर की रिपोर्ट–

Commercial Advertisment

Bihar SDRF CBRN Competition: बिहार SDRF को कांस्य पदक के साथ...

Bihar SDRF CBRN Competition, पटना: बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में 2...

Bhabua Sadar Hospital Incident: कैमूर के सदर अस्पताल में बाइक सवार...

Bhabua Sadar Hospital Incident: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में बाल कैदियों को इलाज के लिए लाने के दौरान जमकर हंगामा...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: महिला किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: बिहार में कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया जिले में...