Hazaribagh : एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड पाकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

Hazaribagh : एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड की पाकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना (पीबी-सीएमपी) ने स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 के अंतर्गत आज सिकरी साइट परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया।

इस अवसर पर परियोजना के कर्मचारियों, विभागाध्यक्षों एवं अन्य अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित परियोजना प्रमुख सुब्रत कुमार दाश ने स्वयं पौधारोपण कर सभी को पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति एनटीपीसी माइनिंग की प्रतिबद्धता का संदेश दिया।

Hazaribagh : स्वच्छ और हरित भविष्य के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है वृक्षारोपण

दाश ने अपने संबोधन में हरित पहल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वृक्षारोपण से न केवल पारिस्थितिक संतुलन कायम रखने में सहायक होती बल्कि यह स्वच्छ और हरित भविष्य के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

यह वृक्षारोपण अभियान पीबी-सीएमपी की इस प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है कि स्वच्छ एवं सुरक्षित खनन पद्धतियों के साथ-साथ परियोजना पर्यावरण संरक्षण एवं सामुदायिक कल्याण में भी सक्रिय योगदान देती रहेगी।

शशांक शेखर की रिपोर्ट–

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...