Bremo– एक ऑटो चालक का बेटा अभिषेक ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में गोल्ड जीतकर झारखंड नाम रौशन कर दिया. इस सफलता पर बेरमो वासियों ने अभिषेक के पिता गोरख सिंह और माता रेखा देवी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया.

बता दें कि अभिषेक ने अंडर 15 नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में हरियाणा को हराकर गोल्ड पर कब्जा कर बेरमो सहित झारखंड का नाम रोशन कर दिया. अभिषेक की इस सफलता पर बेरमो के युवाओं में खुशी की लहर देखी जा रही है. दोस्तों और युवाओं के द्वारा अभिषेक और उसके माता-पिता को बधाईयां देने का तांता लगा हुआ है.

















