Dhanbad : खेत में संदेहास्पद स्थिति में चौकीदार का शव मिलने से मची सनसनी…

Dhanbad : धनबाद के टुंडी थाना में उस समय सनसनी मच गई जब धनबाद पुलिस में पदस्थापित चौकीदार का शव दुर्गाडीह के खेत में संदेहास्पद स्थिति में मिला। मृतक की पहचान रोहित बाउरी के रुप में हुई है जो कि दुर्गाडीह का रहने वाला बताया जा रहा है।

Dhanbad : मृतक की फाइल फोटो
Dhanbad : मृतक की फाइल फोटो

Dhanbad : अत्यधिक मात्रा में करता था शराब का सेवन

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। हालांकि चौकीदार की मौत कैसे हुई इसका खुलासा नहीं हो पाया है। लोगों ने बताया कि मृतक अत्यधिक शराब का सेवन करता था इसलिए आशंका जताई जा रही है कि उसकी मौत अत्यधिक शराब के सेवन से हुई है।

पीूब90 22Scope News

उसकी मौत कैसी हुई, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पायेगा। पोस्टमार्डम के लिए अस्पताल आए परिजनों ने बताया कि रोहित के पिता सुकू बाउरी पहले चौकीदार था। वर्ष 2009 में पिता के जगह पर उसकी चौकीदार में बहाली हुई थी। वह अत्यधिक मात्रा में शराब का सेवन भी करता था। जिसके बाद आज खेत में शव मिला है। पुलिस भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई है।

अनिल पांडे की रिपोर्ट–

मंत्री श्रवण कुमार ने कहा- छात्रों पर नहीं हो राजनीति, जो...

पटना : बिहार विधानसभा में पांच दिन की मॉनसून सत्र चल रहा है। इस बीच नीट छात्रों लेकर देशभर में विपक्षी पार्टी और छात्रों...

Jharkhand Flying Institute Course: झारखंड के युवाओं के लिए खुशखबरी, अब...

Jharkhand Flying Institute Course: झारखंड के युवाओं के लिए एविएशन सेक्टर में करियर बनाने का एक नया मौका मिलने वाला है। झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट ने...

Ranchi BJP Office Protest: रांची में भाजपा कार्यालय घेराव के दौरान...

Ranchi BJP Office Protest: गुरुवार को राजधानी रांची में बीजेपी के राज्य कार्यालय के बाहर तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई, जब कांग्रेस पार्टी के...