Advertisment

Buxar में हेलिकॉप्टर से आया दूल्हा, पूरे इलाके में चर्चा का विषय

Buxar: शादी ब्याह के अवसर पर इन दिनों लगातार लोग नए नए प्रयोग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी कड़ी में बक्सर में एक शादी चर्चा का विषय बन गई है। दरअसल अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए दूल्हा हेलिकॉप्टर से शादी करने पहुंचा और फिर हेलिकॉप्टर से ही दुल्हन लेकर वापस अपने घर गया। इस दौरान हेलिकॉप्टर देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ गई। दुल्हे की शादी के लिए हेलिकॉप्टर गांव में करीब 12 घंटे तक खड़ा रहा और इस दौरान उसकी सुरक्षा में पुलिसकर्मी भी लग रहे।

मिली जानकारी के अनुसार Buxar के कृष्णाब्रह्मा थाना क्षेत्र के सोवा गांव में एक लडकी की शादी थी।शादी के लिए दूल्हा शाही अंदाज में हेलिकॉप्टर से पहुंचा और हेलिकॉप्टर हाई स्कूल के मैदान में उतारा गया। इस दौरान हेलिकॉप्टर देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। शादी होने के बाद दूल्हा रविवार को दुल्हन को हेलिकॉप्टर से लेकर लौटा। अब यह शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है।

मुंबई में व्यवसायी है दूल्हा

मामले में बताया जा रहा है कि दूल्हा अमित कुमार मुंबई में व्यवसाय करते हैं। उनका सपना था कि वह शाही अंदाज में अपनी शादी करें। उन्होंने अपने सपने को पूरा करने के लिए करीब 14 लाख में हेलिकॉप्टर बुक किया और फिर सोवा गांव में शादी करने के लिए पहुंचे। हेलिकॉप्टर से दूल्हा के पहुंचने के बाद उन्हें रथ में बैठा कर दुल्हन के घर तक लाया गया। दुल्हन गांव की शिवजी मेहता की पुत्री सोनी कुमारी है।

प्रशासन से ली थी विशेष अनुमति

बताया जा रहा है कि दूल्हा हेलिकॉप्टर से शादी करने के लिए आने वाला था इसके लिए Buxar प्रशासन से हेलिकॉप्टर लैंड करवाने की विशेष अनुमति ली गई थी साथ ही स्कूल के मैदान में अस्थायी हेलिपैड का निर्माण भी किया गया था। हेलिकॉप्टर की सुरक्षा के लिए भी प्रशासन ने विशेष रूप से सुरक्षाकर्मी की तैनाती की थी।

पहली बार Buxar में हेलिकॉप्टर से आई बारात

सोवा गांव में पहली बार हेलीकॉप्टर उतरा, जिससे ग्रामीणों के लिए यह पल यादगार बन गया। गांव के बुजुर्गों का कहना है कि उन्होंने अपने जीवन में पहली बार ऐसा नजारा देखा है। बच्चे भी इस शादी को लेकर बेहद उत्साहित नजर आए। शादी की यह अनोखी प्रस्तुति लंबे समय तक चर्चा में बनी रहेगी।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  RJD विधायक ने भाजपा को कहा ‘वाशिंग मशीन’, तेजस्वी के बयान पर दिलीप जायसवाल ने कहा…

Buxar से धीरज कुमार की रिपोर्ट

Sujit Sinha Encounter: पुलिस ने परिजनों को सौंपा गैंगस्टर का शव,...

Sujit Sinha Encounter: झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की पुलिस एनकाउंटर में मौत के बाद, ज़रूरी कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने पर मंगलवार को उसका...

LPG Cylinder Theft: झारखंड में गैस सिलेंडर चोरी का बड़ा खुलासा,...

LPG Cylinder Theft: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले की पुलिस ने खाना पकाने वाली गैस सिलेंडरों की चोरी के मामले को सुलझा लिया है और...

Hazaribagh Agro Tourism: झारखंड में बनेगा नया Agro Tourism Hub! हजारीबाग...

Hazaribagh Agro Tourism: झारखंड सरकार राज्य में खेती को आधुनिक तकनीक, रिसर्च और टूरिज़्म से जोड़ने के लिए नई पहल कर रही है। इसी कोशिश...