Advertisement
Advertisement

हसपुरा में एक अनोखी शादी देखने को मिला जो आज बना हुआ है चर्चा का विषय

औरंगाबाद : अनोखी शादी – अक्सर लोग जानते है की शादी दो आत्माओं का मिलन माना जाता है। लोग अपनी शादी को यादगार बनाने के तरह-तरह तरीके अपनाते है। लेकिन औरंगाबाद के हसपुरा में हुई शादी सिर्फ यादगार ही नहीं एक मिशाल बन गया है। वैसे तो हसपुरा के अनीश और आरा के सिमरन की शादी आम शादियों के तरह ही संपन्न हुआ। लेकिन एक बात इस शादी को खास बनाता है कि इस शादी के माध्यम के सैकड़ों लोगों की जिंदगी बचाने का मुहिम छेड़ दिया गया है।

आमतौर शादी में आकर्षक सजावट, बैंड और खाना पर ध्यान दिया जाता है लेकिन अनीश और सिमरन ने अपनी शादी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसमें दूल्हा-दुल्हन के साथ दोनों पक्ष के रिस्तेदार सहित शादी में शामिल होने आए लोगों ने रक्तदान किया। अनीश इलाके में रक्तवीर के रूप में पहचाने जाते है। अपनी शादी के मौके पर चौदहवीं बार रक्तदान किया। वहीं सिमरन ने नौंवी बार रक्तदान किया है।

सिमरन और अनीश ने तय किया था की वे अपनी शादी के माध्यम से रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे। उसके साथ शादी में शामिल होने वाले लोगों से सगुन के रूप में रक्तदान करने के लिए कहेंगे। अपनी शादी के कार्ड भी उन्होंने रक्तदान का संदेश छपवाया था। अनीश के इस पहल से दर्जनों लोग रक्तदान के लिए आगे आए और शगुन के रूप में रक्तदान किया।आमतौर पर लोग शादियों में उपहार लेकर जाते है। वहीं इस शादी में उपहार के रूप में किसी के जिंदगी बचाने का खूबसूरत एहसास लेकर जा रहें है।

अनोखी शादी

अनीश-सिमरन के अनोखी शादी पर लगे रक्तदान शिविर में दुल्हन के भाई हिमेश केशरी, बहन सुनीता केशरी, भाभी रेखा केशरी भईया अभिषेक केशरी ने रक्तदान कर कहा की जितनी खुशी मुझे आज हो रहा है कभी नहीं हुआ। शादी में रक्तदान करने का एहसास मैं कभी भूल नहीं पाऊंगी। भाभी रेखा ने बताया कि मैं साधारण गृहणी हूं, जीवन मे पहली बार रक्तदान कर रहीं हूं। अपनी ननद के शादी में इससे बड़ा गिफ्ट मैं नहीं दे सकती थी। यह एहसास मुझे बार-बार गुदगुदा रहा है की मेरा खून दूसरे के रगों में मेरे बाद भी जीवित रहेगा।

अनोखी शादी

रक्तदान शिविर को संचालित करने आए निरामया ब्लड बैंक पटना के डायरेक्टर डॉ. राकेश रंजन ने बताया कि मैं अबतक सैकड़ों ब्लड डोनेशन कैम्प आयोजित करवा चुका हूं। लेकिन शादी के अवसर पर रक्तदान मैं पहली बार देख रहा हूं। मेरी जानकारी में बिहार ही नहीं भारत में पहला ब्लड डोनेशन कैम्प है जो शादी समारोह के बीच हो रहा है।

इस कैम्प में बिहार राज्य में रक्तदान के क्षेत्र में काम करने वालें रक्तवीर सुबोध कुमार यादव, प्रिन्स सिंह, राजेश गुप्ता और विवेक मिश्रा व इनकी पत्नी कविता मिश्रा इस अनोखे शादी का गवाह बनने आए थे। ब्लड बैंक के गणेश कुमार भगत और इनकी टीम ने कहा कि अबतक 70 से ज्यादा लोगों ने रक्तदान किया है और करने वाले का नंबर लगा हुआ है।

दिनानाथ मौआर की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Commercial Advertisment

Kamya Mishra JDU Entry: क्या JDU में शामिल होंगी पूर्व IPS...

Kamya Mishra JDU Entry, पटना: बिहार की राजनीति में पूर्व IPS अधिकारी काम्या मिश्रा एक बार फिर चर्चा में हैं। JDU के वरिष्ठ नेता...

Bihar Groundwater Recharge Project: भू-जल पुनर्भरण के लिए इंजेक्शन वेल तकनीक...

Bihar Groundwater Recharge Project, पटना: बिहार में गहरे भू-जल स्तर के संरक्षण और जल संसाधनों की उपलब्धता बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने एक...

Bihar Police Promotion 2026: बिहार पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 9,187...

Bihar Police Promotion 2026, पटना: बिहार पुलिस और गृह विभाग में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बड़ी संख्या में प्रोन्नति दी गई है। राज्य सरकार...