Advertisement
Advertisement
Advertisement

व्यक्ति को पीट-पीटकर मारा, इलाज के दौरान मौत

पटना  : पटना के अगमकुआं थाना भूतनाथ रोड में एक बड़ी घटना सामने आई है। भुवनेश्वर सहनी नामक व्यक्ति को जमकर पीटा गया। पीटने के बाद इलाज में थे जिनकी रविवार की रात में उनकी मौत हो गई। यह मामला प्रकाश में तब आया जब उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर आक्रोश है। लोगों का कहना है कि अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि लोगों को घर से खींचकर मारते हैं औक उनको मौत की घाट उतार देते हैं। साथ ही पूरे परिवार के लोगों को भी खींच कर मारा गया।

अगमकुआं थाना स्थित कबीर पार्क के पास का है मामला

बतलाया जाता है कि भूतनाथ रोड के अगमकुआं थाना स्थित कबीर पार्क के पास का मामला है। 24 तारीख को शाम की घटना है। गाड़ी साइड लेने के सवाल पर बहस हुई। उसके बाद दाउद बीघा गांव के दबंगों ने जमकर भुवनेश्वर सहनी और उनके लड़के को यहां तक की महिलाओं को भी नहीं बख्शा और जमकर पिटाई करते रहे। जबतक पीटते रहे जबतक सभी परिवार के लोग अचेत नहीं हो गए।

आनन-फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा इलाज के लिए भेजा गया और थाना को सूचना दी गई। घटना के दो घंटे के बाद अगमकुआं थाना पहुंची। पुत्र ने बताया कि जबतक पुलिस आती तबतक अपराधी भागने में सफल रहे। मौत के बाद पुलिस ने तत्परता दिखलाते हुए दो लोग गिरफ्तार किया है। वहीं परिजनों का पुलिस से विश्वास उठ चुका है।

जितने भी अपराधी हैं उन्हें तुरंत पकड़ लिया जाएगा – प्रशासन

इन लोगों का कहना है कि संतोषजनक पुलिस से कार्रवाई नहीं हो रही है। प्रशासन का कहना यह है कि जितने भी अपराधी लोग हैं उन लोगों को तुरंत गिरफ्तार किया जाएगा। हमलोग लगातार छापेमारी कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने दवे जुबान में बतलाया कि इस तरह के पहली घटना नहीं है। पहले भी इन दबंगों के द्वारा कई लोगों को पीटा गया है। डर से लोग इन लोगों का नाम नहीं ले पाते हैं। दाउद बीघा के रहने वाले हैं।

गांव से काफी संख्या में लोग आते हैं और बुरी तरह से सभी को पीटते हैं और भाग जाते हैं। कोई अगर बोलना चाहा तो उसे भी नहीं यह लोग छोड़ते हैं। अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि किसी का डर भय इन लोगों का नहीं है। यह लोग गैंग चलाते हैं। कई लोगों का नाम दिया गया है। अब देखना है कि प्रशासन की कार्रवाई कबतक होगी।

यह भी देखें :

भुवनेश्वर सहनी की मौत के बाद पुलिस लगातार कर रही है छापेमारी

वहीं प्रशासन के द्वारा भुवनेश्वर सहनी की मौत के बाद लगातार छापेमारी किया जा रहा है। अब देखना है कि उसमें संलिप्त अपराधी कबतक गिरफ्तार हो पाते हैं। वहीं स्थानीय लोगों में भी इस बात का काफी आक्रोश व्याप्त है। अगमकुआं थाना के अधिकारी जांच में जुटे हैं। जांच के बाद पता चलेगा कि मामला क्या है। क्यों इतनी बेरहमी से पीटकर मौत की घाट उतारा गया है।

वहीं भुवनेश्वर सहनी का पूरे परिवार डर सहमे हुए हैं। सभी लोग जख्मी हैं। कानूनी कार्रवाई की आस में बैठे हैं। वहीं अब प्रशासन की नींद खुली है। जब मारपीट हुआ था उसे समय से अबतक प्रशासन क्या कर रही थी। गिरफ्तारियां क्यों नहीं किया गया। यह सब बातें हैं जो स्थानीय लोगों को खटक रही है।

यह भी पढ़े : Patna में चोरों का आतंक, घर के ताले तोड़ पांच फ्लैट में की चोरी…

उमेश चौबे की रिपोर्ट

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram
Commercial Advertisment

पाकुड़ में पूर्व चौकीदार के घर ACB की दबिश, 6 गाड़ियों...

पाकुड़: झारखंड के पाकुड़ जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने कार्रवाई करते हुए महेशपुर प्रखंड के गढ़बाड़ी गांव में पूर्व...

EPFO New Rules: पीएफ निकासी के नियमों में 3 बड़े बदलाव,...

 EPFO ने पीएफ निकासी के नियमों में तीन बड़े बदलावों को मंजूरी दी है। अब कर्मचारी 90% तक पीएफ निकाल सकेंगे और रिटायरमेंट के...

Jharkhand Ambulance Strike: झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा ठप, 3248 कॉल...

 झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से आपातकालीन सेवा प्रभावित हुई। चार घंटे में 3248 कॉल आए, लेकिन सिर्फ 58 मरीजों को...