Advertisment

Munger में स्नान करने के दौरान डूब कर एक व्यक्ति की मौत

मुंगेर: मुंगेर में तालाब में स्नान करने के दौरान एक व्यक्ति की डूब कर मौत हो गई। व्यक्ति की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना मुंगेर के असरगंज नगर पंचायत के जलालाबाद स्थित लाठ पोखर की है जहां स्नान करने के दौरान एक व्यक्ति की डूब कर मौत हो गई। मृतक की पहचान जलालाबाद वार्ड नंबर 12 के महेश चौधरी के पुत्र मुकेश कुमार के रूप में की गई। स्थानीय ग्रामीणों की मानें तो स्नान करने के दौरान व्यक्ति गहरे पानी में चला गया जहां वह अचानक डूबने लगा। व्यक्ति को डूबते देख आसपास मौजूद लोगों ने हल्ला किया और आसपास के लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की।

स्थानीय तैराक भी मौके पर पहुंच कर व्यक्ति को निकालने की कोशिश की और करीब आधे घंटे बाद काफी मशक्कत के बाद व्यक्ति का शव पानी से बाहर निकाला जा सका। लोगों ने उसे निकाल कर असरगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। घटना की सूचना पर असरगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Loan से थे परेशान तो पुरे परिवार ने की जान देने की कोशिश

मुंगेर से मिथुन कुमार की रिपोर्ट

Munger Munger Munger

Munger

Jharkhand Bus Permit Crisis: 200 से अधिक बसों का Renewal अटका,...

झारखंड में बस परमिट और रिन्यूअल का काम तीन वर्षों से प्रभावित है। 200 से अधिक बसों का परमिट नवीनीकरण लंबित होने पर बस...

Ranchi Railway News: लोधमा-पिस्का Link Rail Line को मिली मंजूरी, हटिया...

रांची की लोधमा-पिस्का लिंक रेल लाइन परियोजना को झारखंड सरकार की मंजूरी मिल गई है। 17 किमी लंबी इस परियोजना से हटिया और रांची...

JPSC 14th PT Scam: 2204 सफल अभ्यर्थियों से CID ने मांगे...

 जेपीएससी 14वीं सिविल सेवा पीटी परीक्षा मामले में सीआईडी ने 2204 सफल अभ्यर्थियों से ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी सहित साक्ष्य मांगे हैं। पूर्व...