CM Yogi ने कहा – यूपी में अब नहीं होगी विवादित संपत्तियों की रजिस्ट्री

लखनऊ : CM Yogi ने कहा – यूपी में अब नहीं होगी विवादित संपत्तियों की रजिस्ट्री। CM Yogi आदित्यनाथ ने घर, फ्लैट और प्लाट खरीदने वाले आमजन को धोखाधड़ी से बचाने के लिए विवादित संपत्तियों की रजिस्ट्री पर रोक लगाने का निर्देश दिया है।

CM Yogi ने साफ किया है कि अब यूपी में विवादित संपत्तियों की रजिस्ट्री नहीं हो सकेगी। अंसल ग्रुप से जुड़े ऐसे मामलों के प्रचुर संख्या में लगातार सामने आने पर CM Yogi ने कड़ा रुख अपनाया है।

CM Yogi इस संबंध में शहरी एवं आवास विभाग के अधिकारियों के साथ ही पुलिस-प्रशासन एवं सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया है।

CM Yogi ने कहा कि – ‘…होम बायर्स के हित में विवादित संपत्तियों की रजिस्ट्री पर रोक लगाने का मैकेनिज्म तैयार किया जाए। …प्रदेश में बिल्डर्स द्वारा होम बायर्स के साथ धोखाधड़ी को यह सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी।’

अंसल ग्रुप पर होगा FIR का निर्देश…

इसी क्रम में यूपी की राजधानी लखनऊ में अंसल ग्रुप पर FIR करने का निर्देश निर्गत हुआ है। CM Yogi आदित्यनाथ ने यूपी में घर-फ्लैट और प्लाट खरीददारों के साथ हुई धोखाधड़ी और फरेब संबंधी पहुंच रही शिकायतों पर गंभीर संज्ञान लिया है।

CM Yogi ने यूपी के आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के कार्यों की समीक्षा करने के क्रम में इन शिकायतों की स्थिति पर गंभीर संज्ञान लेते हुए पीड़ितों की स्थिति पर गंभीर चिंता जाहिर की।

CM Yogi ने पीड़ितों के साथ बड़े पैमाने पर हुई धोखाधड़ी और फरेब को असहनीय बताया है। CM Yogi ने कहा कि- ‘ऐसे कृत्य बर्दाश्तयोग्य नहीं हैं।’

इसी क्रम में CM Yogi ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को अंसल ग्रुप के खिलाफ FiR कराने का निर्देश दिया है। साथ ही पुलिस को इस मामले में यथोचित कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

सीएम योगी आदित्यनाथ
सीएम योगी आदित्यनाथ

CM Yogi : अंसल ग्रुप ने किया धोखा, बर्दाश्त नहीं करेंगे

यूपी के आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के कार्यों की समीक्षा करने के दौरान अंसल ग्रुप संबंधी प्रस्तुत शिकायतों का विश्लेषण करते हुए CM Yogi ने दो टूक अंदाज में अंसल ग्रुप की कारगुजारी को धोखा बताया।

CM Yogi ने कहा कि – ‘…लखनऊ में अंसल ग्रुप के मामले उसके विरुद्ध तत्काल FIR दर्ज किया जाए। घर, फ्लैट और प्लाट के खरीददारों का हित हर हाल में सुरक्षित होना चाहिए। इस मामले में दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाए।

…अंसल ग्रुप ने होम बायर्स (घर खरीददारों) के साथ धोखा किया है। इसे हमारी सरकार कत्ई बर्दाश्त नहीं करेगी।

…इस पूरे घटनाक्रम से प्रभावित आमजन के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई हो एवं कदम उठाए जाएं। अंसल कम्पनी के सभी जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।’

सीएम योगी आदित्यनाथ
सीएम योगी आदित्यनाथ

बोले CM Yogi – कोर्ट से अंसल ग्रुप को सजा दिलाएंगे…

आम खरीददारों के साथ हुई धोखाधड़ी से खासे नाराज CM Yogi आदित्यनाथ ने सख्त लहजे में यूपी के आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई का निर्देश दिया है।

CM Yogi  ने घर, फ्लैट और प्लाट खरीदने के क्रम में धोखे का शिकार हुए आमजन को कोर्ट से न्याय दिलवाने एवं धोखाधड़ी करने वाले अंसल ग्रुप के जिम्मेदारों को कोर्ट से सजा दिलवाने की बात कही।

CM Yogi ने कहा कि – ‘…अंसल ग्रुप के विरुद्ध लखनऊ जैसे मामले जिन भी जनपदों में सामने आ रहे हैं, उन सभी में FIR दर्ज कराई जाए।

…LDA (लखनऊ विकास प्राधिकरण) और पीड़ित बायर्स (खरीददार) की एक समिति गठित की जाए, ताकि न्यायालय में अंसल ग्रुप के खिलाफ मजबूती से साक्ष्यों को प्रस्तुत किया जा सके। …इससे न्यायालय द्वारा अंसल ग्रुप के लोगों को सजा दिलाने में आसानी होगी।’

नितिन नवीन के आवास पर बैठकों का दौर जारी, चुनावी रणनीति...

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन...

चारा घोटाला केस में लालू यादव को SC से राहत, जमानत...

दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को बड़ी राहत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने चारा घोटाला मामले...

Koderma Minor Love Case: कोडरमा में पुलिस पहुंची तो फरार नाबालिग...

Koderma Minor Love Case: झारखंड के कोडरमा ज़िले के चंदवारा थाना इलाके में देर रात उस समय हाई-वोल्टेज ड्रामा हुआ, जब एक नाबालिग लड़की को...