CM Yogi ने यूपी में घर खरीददारों से धोखाधड़ी करने में अंसल ग्रुप पर FIR का दिया निर्देश

लखनऊ : CM Yogi ने यूपी में घर खरीददारों से धोखाधड़ी करने में अंसल ग्रुप पर FIR का दिया निर्देश। CM Yogi आदित्यनाथ ने यूपी में घर-फ्लैट और प्लाट खरीददारों के साथ हुई धोखाधड़ी और फरेब संबंधी पहुंच रही शिकायतों पर गंभीर संज्ञान लिया है।

CM Yogi ने यूपी के आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के कार्यों की समीक्षा करने के क्रम में इन शिकायतों की स्थिति पर गंभीर संज्ञान लेते हुए पीड़ितों की स्थिति पर गंभीर चिंता जाहिर की।

CM Yogi ने पीड़ितों के साथ बड़े पैमाने पर हुई धोखाधड़ी और फरेब को असहनीय बताया है। CM Yogi ने कहा कि ऐसे कृत्य बर्दाश्तयोग्य नहीं हैं।

इसी क्रम में CM Yogi ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को अंसल ग्रुप के खिलाफ FiR कराने का निर्देश दिया है। साथ ही पुलिस को इस मामले में यथोचित कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

‘अंसल ग्रुप ने किया धोखा, बर्दाश्त नहीं करेंगे…’

यूपी के आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के कार्यों की समीक्षा करने के दौरान अंसल ग्रुप संबंधी प्रस्तुत शिकायतों का विश्लेषण करते हुए CM Yogi ने दो टूक अंदाज में अंसल ग्रुप की कारगुजारी को धोखा बताया।

CM Yogi ने कहा कि – ‘…लखनऊ में अंसल ग्रुप के मामले उसके विरुद्ध तत्काल FIR दर्ज किया जाए। घर, फ्लैट और प्लाट के खरीददारों का हित हर हाल में सुरक्षित होना चाहिए। इस मामले में दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाए।

…अंसल ग्रुप ने होम बायर्स (घर खरीददारों) के साथ धोखा किया है। इसे हमारी सरकार कत्ई बर्दाश्त नहीं करेगी।

…इस पूरे घटनाक्रम से प्रभावित आमजन के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई हो एवं कदम उठाए जाएं। अंसल कम्पनी के सभी जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।’

बोले CM Yogi – कोर्ट से अंसल ग्रुप को सजा दिलाएंगे…

आम खरीददारों के साथ हुई धोखाधड़ी से खासे नाराज CM Yogi आदित्यनाथ ने सख्त लहजे में यूपी के आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई का निर्देश दिया है।

CM Yogi  ने घर, फ्लैट और प्लाट खरीदने के क्रम में धोखे का शिकार हुए आमजन को कोर्ट से न्याय दिलवाने एवं धोखाधड़ी करने वाले अंसल ग्रुप के जिम्मेदारों को कोर्ट से सजा दिलवाने की बात कही।

CM Yogi ने कहा कि – ‘…अंसल ग्रुप के विरुद्ध लखनऊ जैसे मामले जिन भी जनपदों में सामने आ रहे हैं, उन सभी में FIR दर्ज कराई जाए।

…LDA (लखनऊ विकास प्राधिकरण) और पीड़ित बायर्स (खरीददार) की एक समिति गठित की जाए, ताकि न्यायालय में अंसल ग्रुप के खिलाफ मजबूती से साक्ष्यों को प्रस्तुत किया जा सके। …इससे न्यायालय द्वारा अंसल ग्रुप के लोगों को सजा दिलाने में आसानी होगी।’

CM Yogi ने सभी लंबित मामलों पर त्वरित कार्रवाई का दिया निर्देश

इसी क्रम में CM Yogi ने आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के सभी लम्बित मामलों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए शीघ्र आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।साथ ही CM Yogi ने कानपुर मेट्रो, लखनऊ मेट्रो तथा आगरा मेट्रो के संचालन तथा निर्माणाधीन कॉरिडोर्स की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त करते हुए परियो जनाओं से जुड़े निर्माण कार्यों में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए।

बैठक में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया कि एनसीएलटी द्वारा LDA (लखनऊ विकास प्राधिकरण) एवं आवास विभाग को बिना नोटिस दिए एकपक्षीय आदेश पारित किया गया था। इस पर CM Yogi ने इस आदेश के विरुद्ध प्राधिकरण द्वारा व्यापक जनहित में अपील योजित करने के निर्देश दिए।

CM Yogi ने कहा कि – ‘…किसी भी निर्माण में क्वॉलिटी के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। अनप्लैन्ड अर्बनाइजेशन को बढ़ावा नहीं मिलना चाहिए।

…शहरों में स्लम्स की समस्या के निराकरण के लिए विकास प्राधिकरण एवं आवास विकास परिषद मलिन बस्तियों में भी उच्चस्तरीय सुविधाएं यथा, पार्क, जिम आदि उपलब्ध कराए। आवश्यकतानुसार हाईराइज बिल्डिंग्स बनायी जाएं।’

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...