Garhwa Accident : बाइक को टक्कर मारते हुए दीवार में जा घुसी पिकअप, बाइक सवार की दर्दनाक मौत…

Garhwa Accident : जिले के रंका में रफ्तार का कहर देखने को मिला है जहां लोटो पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान खरौंधी थाना क्षेत्र के खरौंधी निवासी रजनीकांत यादव के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस द्वारा शव को गढ़वा सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें- Ranchi Breaking : नशे के धंधेबाजों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पूर्व जवान सहित 3 अपराधी धराए, ब्राउन शुगर… 

कैसे हुई दुर्घटना?

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पत्नी रंका स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम के पद पर कार्यरत हैं। रोज की तरह वह उन्हें बस में बैठाने के लिए रंका मोड़ गए थे। हालांकि, बस छूट जाने के कारण वह अपनी बाइक से बस का पीछा कर रहे थे। जब उन्होंने पत्नी को बस में बैठा दिया और वापस लौट रहे थे, तभी लोटो पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे तेज़ रफ्तार पिकअप ने उन्हें ज़ोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : IIT-ISM संदिग्ध परिस्थिति में छात्र की मौत से मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस… 

Garhwa Accident : नाबालिग चला रहा था पिकअप!

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिकअप काफी तेज़ गति से आ रही थी और उसे एक नाबालिग चला रहा था। सवाल यह उठता है कि पुलिस की सख्ती के बावजूद नाबालिगों द्वारा गाड़ी कैसे चलाई जा रही है? इस लापरवाही के कारण एक परिवार का चिराग बुझ गया। मृतक गढ़वा समाहरणालय में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें- Ramgarh CBI Raid : सीसीएल अरगड्डा क्षेत्र में ताबड़तोड़ सीबीआई की छापेमारी से मचा हड़कंप, पीओ, सेफ्टी ऑफिसर सहित…

आकाश कुमार की रिपोर्ट–

RIMS Land Scam: 100 करोड़ की RIMS जमीन पर बड़ा एक्शन!...

RIMS Land Scam: एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रांची में राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) की कीमती सरकारी ज़मीन से जुड़ी कथित अनियमितताओं के...

AIIMS Deoghar News: अब दिल की सर्जरी के लिए बाहर जाने...

AIIMS Deoghar News: एम्स देवघर ने अपनी पहली ओपन-हार्ट सर्जरी सफलतापूर्वक करके हेल्थकेयर के क्षेत्र में एक नया और ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया है।...

Patratu Power Plant: झारखंड को मिली बड़ी बिजली सौगात, पतरातू की...

Patratu Power Plant: झारखंड के बिजली सेक्टर में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। बुधवार आधी रात को पतरातू सुपर थर्मल पावर प्लांट (PVUNL)...