महिला MLC ने नारी उत्थान के लिए सीएम नीतीश के काम को सराहा तो विपक्ष ने कह दी…

MLC

पटना: बिहार विधानमंडल के सत्र के दौरान सदन में एक तरफ जहां सत्ता पक्ष महिलाओं को लगातार आगे बढ़ाने का दावा कर रहा है तो दूसरी तरफ विपक्ष हर तरह से सरकार को घेरने की कोशिश। इस दौरान सदन में कई बातों पर हंसी मजाक भी देखने को मिल रहा है तो कभी जबरदस्त तकरार भी।

ऐसा ही मामला देखने को मिला शुक्रवार को जब विधान परिषद में महिला दिवस को लेकर महिलाओं को पहले बोलने का मौका दिया गया। इस दौरान सीएम नीतीश ने सभी महिला MLC को कहा कि 2005 से पहले बिहार में महिलाएं सुरक्षित नहीं थी लेकिन जब हमारी सरकार आई तो हमने न सिर्फ महिलाओं को सुरक्षित किया बल्कि आरक्षण दे कर उन्हें आगे भी बढ़ाया।

यह भी पढ़ें – RJD MLC सुनील सिंह ने विधान परिषद के सभापति को पत्र लिख की ये मांग, लिखा ‘पलटूराम’ बोलने के कारण…

मुख्यमंत्री के बयान का समर्थन देते हुए जदयू MLC रीना यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बड़ाई की और नीतीश सरकार में महिला उत्थान की चर्चा की। सदन में MLC रीना यादव के बयानों के बाद विपक्ष ने उन्हें चापलूस कह दिया। बस इस बात पर एक बार फिर हंगामा शुरू हो गया।

मामले में जदयू MLC रीना यादव ने कहा कि पहले बिहार में जंगलराज था। लोग अपने घरों से नहीं निकलते थे। मैंने 1995 में मैट्रिक की परीक्षा दी थी और उसके बाद पिता जी ने यह कह कर पढाई बंद करवा दी थी कि माहौल अच्छा नहीं है इसलिए लड़कियों का घर से निकलना अच्छी बात नहीं है। बेटियों को घर से दूर पढने के लिए नहीं भेज सकते हैं।

यह भी पढ़ें – इस Bank में मुर्दों को भी मिलता है लोन, निकाली गई इतनी रकम

हमलोग जब स्कूल में भी पढने जाते थे तो लड़कियों का झुण्ड बना कर जाते थे, ताकि सुरक्षित रह सकें। जब से नीतीश कुमार की सरकार बनी है राज्य में महिलाएं आत्मनिर्भर हुई हैं। महिलाओं को बराबर मौका दिया गया, स्थानीय निकाय में 50 प्रतिशत और सरकारी नौकरियों में 35 प्रतिशत आरक्षण दी गई। आज के समय में महिलाएं बेख़ौफ़ हो कर देर रात घर से बाहर रहती हैं और अपना काम कर रही हैं।

निश्चित रूप से नीतीश कुमार ने बिहार को बदल दिया खास कर महिलाओं के लिए उन्होंने बहुत कुछ किया बावजूद इसके विपक्ष सच्चाई बोलने पर चापलूस कह रहा है। विपक्ष की इन बातों से मुझे काफी चोट पहुंचा है। यह सही नहीं है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Gaya पुलिस ने चोरों के पास से 473 किलो चांदी 45 लाख रूपये किया बरामद, ये है मामला…

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

Highlights

Saffrn

Trending News

मजदूर दिवस पर न्याय का संदेश : ‘सशक्त मजदूर, सशक्त राष्ट्र’

छपरा : अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर सारण जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DALSA), छपरा द्वारा श्रम...

मोतिहारी के कई थानों की पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा के बाजारों...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन शहर के करीब आधा दर्जन दुकानों पर साइबर पुलिस एवं स्थानीय चार थाना की पुलिस ने बड़ी...

चंद्रशेखर सिंह ने IPRD के सचिव का संभाला पदभार

पटना : 2010 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने शुक्रवार को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (IPRD) के सचिव का...

समस्तीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की योजना बनाते हुए अवैध...

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। आगामी नौ मार्च को सुबह 11:38 बजे नगर थानान्तर्गत बहादुरपुर वार्ड संख्या-26 स्थित बाबुल इंटरप्राईजेज...

यात्रियों के साथ मारपीट, पथराव व चेन पुलिंग करने वाले सक्रिय...

आरा : दानापुर रेलखंड में ट्रेनों में यात्रियों के साथ मारपीट, पथराव और चेन पुलिंग करने वाले एक सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img