Commercial Advertisment

RJD MLC सुनील सिंह ने विधान परिषद के सभापति को पत्र लिख की ये मांग, लिखा ‘पलटूराम’ बोलने के कारण…

पटना: बिहार विधान परिषद सदस्य (RJD MLC) सुनील सिंह की परिषद की सदस्यता बहाल किये जाने के सुप्रीम कोर्ट के फैसला के बाद अब सुनील सिंह एक बार फिर से आक्रामक रूप में दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही सुनील सिंह ने विधान परिषद के सभापति को पत्र लिख कर अपनी सदस्यता बहाल करने का अनुरोध किया है। सुनील सिंह ने विधान परिषद के सभापति को लिखे पत्र में लिखा है कि मैंने सदन में ‘पलटूराम’ शब्द का प्रयोग किया था जिसके बाद विधान परिषद की आचार समिति ने अलोकतांत्रिक तरीके से एक तरफा निर्णय लेते हुए मेरी सदस्यता रद्द कर दी थी।

सुनील सिंह का RJD में हुआ जोरदार स्वागत, कहा ‘एक व्यक्ति के अहंकार की वजह से….’

इस अन्यायपूर्ण निर्णय के विरुद्ध मैंने सुप्रीम कोर्ट में रिट दायर किया था जिसकी सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने 25 फरवरी को मेरी सदस्यता बहाल करने का निर्णय लिया है। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के आलोक में अब मेरी सदस्यता बहाल करने का निर्णय लिया जाये ताकि 28 फरवरी से शुरू हो रहे बजट सत्र में मैं भाग ले सकूं।

1 386 22Scope Newsबता दें कि वर्ष 2024 में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई RJD MLC सुनील सिंह ने सदन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ऊपर कटाक्ष करते हुए ‘पलटूराम’ कहा था जिसके बाद विधान परिषद की आचार समिति में शिकायत दर्ज कराई गई थी।

नीतीश Cabinet के नए मंत्रियों को मिल गया विभाग, देखें किसे क्या मिला…

आचार समिति ने सुनील सिंह को कई बार उपस्थित हो कर अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी किया लेकिन वे आचार समिति के समक्ष उपस्थित नहीं हुए थे जिसके बाद आचार समिति ने उनकी विधान परिषद सदस्यता रद्द कर दी थी।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  Prayagraj की तर्ज पर बिहार में होगी गंगा नदी की सफाई, पटना और सिमरिया में…

Bihar UPYOG Portal Launch: बिहार में UPYOG पोर्टल लॉन्च, अब 264...

Bihar UPYOG Portal Launch, पटना: बिहार में शहरी सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।...

Bihar BJP Meeting: पटना में बिहार बीजेपी की बैठक सम्पन्न, 2...

Bihar BJP Meeting, पटना: बिहार बीजेपी की बैठक शनिवार को पटना में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और भागलपुर में...

Independent MLCs Join BJP: बिहार में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक विस्तार,...

Independent MLCs Join BJP, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दो और विधान पार्षदों का साथ...