Garhwa: अपराधियों ने व्यक्ति को मारी गोली, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Garhwa: गढ़वा-चिनिया-बरवाड़ी मार्ग पर तहले गांव के पास दिनदहाड़े एक व्यक्ति को गोली मार दी गई। घटना में सिगसिगा खुर्द गांव निवासी योगेंद्र प्रसाद को गोली लगी है। उन्हें गंभीर स्थिति में गढ़वा सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है।

Garhwa: अपराधियों ने व्यक्ति को मारी गोली

परिजनों के अनुसार, योगेंद्र अपने घर से चिनिया जा रहे थे, तभी तहले घाटी में अज्ञात अपराधियों ने पीछा कर उन पर फायरिंग कर दी, जिससे उनकी पीठ में गोली लगी। घायल योगेंद्र प्रसाद ने इसे राजनीतिक षड्यंत्र बताया है। उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के खिलाफ काम करने और पंचायत विकास योजनाओं को लेकर पूर्व 20 सूत्री उपाध्यक्ष नितेश सिंह और धनंजय यादव मुख्तार अंसारी से उनका विवाद चल रहा था। आज बरवाडीह में जेएमएम की एक बैठक भी थी, जिसमें उनके खिलाफ साजिश रचने की आशंका है।

Garhwa: घटना की जांच में जुटी पुलिस

योगेंद्र ने बताया कि हमलावर बाइक पर सवार थे और पीछे से नजदीक आते ही उन पर फायरिंग कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी बरवाडीह की ओर फरार हो गए। सूचना मिलते ही गढ़वा थाना प्रभारी ब्रिज कुमार दलबल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे और योगेंद्र का बयान दर्ज किया है। योगेंद्र के भाई ने बताया कि विधानसभा चुनाव के समय से ही उनके विरोधी साजिश कर रहे थे और हत्या की योजना बना रहे थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

RIMS Land Scam: 100 करोड़ की RIMS जमीन पर बड़ा एक्शन!...

RIMS Land Scam: एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रांची में राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) की कीमती सरकारी ज़मीन से जुड़ी कथित अनियमितताओं के...

AIIMS Deoghar News: अब दिल की सर्जरी के लिए बाहर जाने...

AIIMS Deoghar News: एम्स देवघर ने अपनी पहली ओपन-हार्ट सर्जरी सफलतापूर्वक करके हेल्थकेयर के क्षेत्र में एक नया और ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया है।...

Patratu Power Plant: झारखंड को मिली बड़ी बिजली सौगात, पतरातू की...

Patratu Power Plant: झारखंड के बिजली सेक्टर में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। बुधवार आधी रात को पतरातू सुपर थर्मल पावर प्लांट (PVUNL)...