सीएम हेमंत सोरेन से मिले सांसद और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा

रांची. सीएम हेमंत सोरेन से मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज लोकसभा सांसद और भारतीय अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री के साथ उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी। इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ उन्होंने झारखंड राज्य में फिल्मों के निर्माण एवं शूटिंग की संभावनाएं, स्थानीय कलाकारों को बेहतर प्लेटफार्म उपलब्ध कराने समेत कई विषयों पर चर्चा की।

सीएम हेमंत सोरेन से मिले शत्रुघ्न सिन्हा

इसकी जानकारी देते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, “आज रांची आवास में माननीय लोकसभा सांसद और फ़िल्म अभिनेता आदरणीय श्री शत्रुघ्न सिन्हा जी से मुलाकात हुई।”

Neeraj Kumar ICU News: JDU नेता नीरज कुमार ICU में भर्ती,...

Neeraj Kumar ICU News, पटना: बिहार की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जेडीयू के वरिष्ठ नेता और पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र...

Nalanda Crime News: मेला देखने जा रहे युवक को रेलवे गुमटी...

Nalanda Crime News: बिहारशरीफ जंक्शन के पास सोमवार की देर शाम गोलीबारी की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। रेलवे गुमटी के समीप...

Akshara Singh Viral Post: पवन सिंह के बयान के बाद फिर...

Akshara Singh Viral Post, पटना: भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री अक्षरा सिंह एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। लड़कियों के सम्मान...