Hazaribagh: एनटीपीसी डीजीएम हत्याकांड को लेकर पहुंचे IG, घटना की ली जानकारी

Hazaribagh: एनटीपीसी के वरीय पदाधिकारी (डीजीएम) कुमार गौरव के हत्याकांड ने पूरे राज्य भर में हड़कंप मचा दिया है। स्थिति को देखते हुए बोकारो रेंज के आईजी एस माइकल राज हजारीबाग पहुंचे। यहां उन्होंने हजारीबाग एसपी अरविंद कुमार सिंह समेत डीएसपी, एसडीपीओ के साथ उच्च स्तरीय बैठक की है।

Hazaribagh: घटना को लेकर पहुंचे आईजी

एनटीपीसी के वरीय पदाधिकारी कुमार गौरव के हत्याकांड ने हजारीबाग के पुलिसिया सिस्टम पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। पुलिस मुख्यालय भी इस घटना को लेकर काफी गंभीर है। स्थिति की नजाकत को देखते हुए बोकारो रेंज के आईजी एस माइकल राज हजारीबाग पहुंचे। यहां उन्होंने हजारीबाग के तमाम वरीय पुलिस पदाधिकारी के साथ बैठक की। उन्होंने इस घटना की विस्तृत जानकारी ली है। साथ ही यह भी जाना कि एनटीपीसी के कर्मी और अधिकारियों को किस तरह की सुरक्षा हजारीबाग पुलिस मुहैया करा रही है।

Hazaribagh: हर बिंदुओं की जांच की जा रही है

बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए बताया कि इस मामले को लेकर जांच की जा रही है। पुलिस हर एक बिंदु पर जांच कर रही है। घटना के कारण को बिंदुवार देखा जा रहा है। घटना के पीछे किसी आपराधिक गिरोह या फिर नक्सली संगठन का हाथ है, इसे लेकर भी जांच की जा रही है। हालांकि अभी तक पुलिस के हाथ खाली बताया जा रहा है। जब उनसे पूछा गया कि किसी को हिरासत में लिया गया या नहीं, इस पर उन्होंने कहा कि जांच चल रही है।

जब उनसे पूछा गया कि फतह से लेकर हजारीबाग तक एक भी पुलिस चौकी क्यों नहीं है, इस पर उन्होंने कहा कि इसे देखा जा रहा है। कहा जाए तो अब तक पुलिस के पास कोई भी ठोस जवाब घटना को लेकर नहीं है। वहीं पुलिस घटना पर काफी संवेदनशील दिख रही है। इस बात का दावा भी किया गया है कि बहुत जल्द ही घटना का उद्भेदन कर लिया जाएगा।

Hazaribagh: एनटीपीसी डीजीएम की हत्या

बताते चलें कि, हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र के फतह में सुबह करीब 9:30 बजे एनटीपीसी के पदाधिकारी को गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देकर अपराधी फरार हो गए। घटना के बाद उन्हें हजारीबाग के निजी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। घटना के बाद एनटीपीसी के सभी वरीय पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे।

शशांक शेखर की रिपोर्ट

Bettiah Police News: बेतिया पुलिस ने बुजुर्गों को कराए मां दुर्गा...

Bettiah Police News: दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बेतिया पुलिस ने सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। वरीय पुलिस अधीक्षक...

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...