एनटीपीसी डीजीएम की हत्या पर बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर निशाना, सीएम पर लगाया गंभीर आरोप

रांची. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपराधियों द्वारा एनटीपीसी हजारीबाग के डीजीएम आलोक कुमार की गोली मारकर हत्या किए जाने पर प्रदेश की हेमंत सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हजारीबाग में एनटीपीसी कोयला परियोजना के डीजीएम गौरव कुमार की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना से स्तब्ध हूं।

सीएम हेमंत सोरेन पर लगाया भड़काऊ बयान देने का आरोप

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन द्वारा जिस प्रकार भड़काऊ बयान देकर कोयला कारोबार को प्रभावित करने की धमकी दी गई, उसके बाद से अपराधियों के हौसले और बुलंद हैं। उन्होंने कहा कि 7 मार्च को रांची में एक कोयला कारोबारी पर जानलेवा हमले के बाद भी पुलिस सचेत नहीं हुई। अपराधियों ने एक युवा होनहार अधिकारी की जान ले ली।

बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर निशाना

उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन ने अपराधियों को उकसा कर कोयला कारोबार में खूनी संघर्ष का आगाज कर दिया है। न जाने कोयले के काले कारोबार में कितने निर्दोष लोगों की जान यह सरकार लेगी? उन्होंने कहा कि झारखंड में धनबाद, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, चतरा के इलाके से प्रतिदिन हजारों ट्रक कोयले की चोरी ‘सरकारी तंत्र’ के संरक्षण में हो रही है, जिसके वसूली का पैसा नीचे से ऊपर तक बंट रहा है। यदि इस चोरी पर रोक नहीं लगी, तो इसी तरह रोज हत्याएं होंगी, निर्दोष लोगों की जानें जाती रहेंगी।

कोयले की चोरी बंद कराएं सीएम

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लिए यह उपयुक्त समय है कि सबसे पहले वे कोयले की चोरी बंद कराएं। अपराधियों को पकड़ने के लिए एसआईटी बनाकर कार्रवाई करना अच्छी बात है, लेकिन इससे भी जरूरी है कि कोयला चोरी पर अंकुश लगाने के लिए ईमानदार अधिकारियों के नेतृत्व में एसआईटी बनाया जाए क्योंकि जब तक रक्षक ही भक्षक बने रहेंगे तब तक कोयला चोरी और इसको लेकर हो रहे अपराध पर अंकुश कैसे लगेगा?

उन्होंने कहा कि राज्य के डीजीपी तत्काल कोयला कारोबार के सुरक्षित संचालन के लिए सभी परियोजना अधिकारियों, कर्मचारियों और व्यवसायियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

पूर्व वित्त मंत्री Rameshwar Oraon को ED का समन, बेटे रोहित...

 झारखंड के पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव और उनके बेटे रोहित उरांव को ईडी ने योगेंद्र तिवारी से जुड़े कथित शराब घोटाला मामले में...

Jharkhand Train News: झारखंड के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर,...

Jharkhand Train News: रेलवे प्रशासन ने दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा डिवीजन में रेलवे ट्रैक, सिग्नलिंग सिस्टम और इलेक्ट्रिकल इंफ्रास्ट्रक्चर की सुरक्षा और आधुनिकीकरण...

Siwan Railway News: सिवान रेलवे स्टेशन पर अचानक हुई ताबड़तोड़ तलाशी,...

Siwan Railway News: यात्रियों की सुरक्षा को और मज़बूत करने और रेलवे स्टेशन परिसर में अपराधों पर प्रभावी ढंग से रोक लगाने के लिए,...