CM ने वाल्मीकि महोत्सव – 2025 का किया उद्घाटन

CM ने वाल्मीकि महोत्सव – 2025 का किया उद्घाटन

पश्चिम चंपारण: CM नीतीश कुमार ने आज वाल्मीकि महोत्सव- 2025 का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। पश्चिम चम्पारण के जिला पदाधिकारी दिनेश कुमार राय के द्वारा शॉल और मोमेंटो भेंटकर CM नीतीश कुमार का स्वागत किया गया। दीप-प्रज्ज्वलन के पश्चात् बिहार गीत की प्रस्तुति स्थानीय कलाकारों के द्वारा की गई। ततपश्चात् महर्षि वाल्मीकि और वाल्मीकिनगर का संक्षिप्त परिचय देते लघु फिल्म का प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के शुरुआत में विधायक विनय बिहारी एवं गायक कलाकार अनुपमा यादव द्वारा गायन प्रस्तुत की गई।

यह भी पढ़ें – Gaya में होली मिलन समारोह आयोजित, एक दूसरे को दी बधाई

इस अवसर पर जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री रेणु देवी, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री – सह-प्रभारी मंत्री, पश्चिम चम्पारण, जनक राम, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री मोती लाल प्रसाद, सांसद सुनील कुमार, विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह, विधायक विनय बिहारी, विधायक भागीरथी देवी, विधायक उमाकांत सिंह, विधान पार्षद भीष्म सहनी, विधान पार्षद सौरभ कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी डॉ गोपाल सिंह, जिला पदाधिकारी पश्चिम चम्पारण दिनेश कुमार राय, पुलिस अधीक्षक, बगहा सुशांत सरोज सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Gaya में नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति की बैठक

पश्चिम चंपारण से दीपक कुमार की रिपोर्ट

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार के सभी 38 जिलों में 201...

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जमीनी अनुभव, शोध और नवाचार के समन्वय पर जोर दिया गया...

Rajgir World Peace Pagoda: विश्व शांति स्तूप भारत-जापान की आध्यात्मिक मैत्री...

Rajgir World Peace Pagoda: राजगीर स्थित विश्व शांति स्तूप के 57वें स्थापना दिवस समारोह में ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026: बिहार में 26 अक्टूबर से शुरू...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026, पटना: बिहार में खेतों के संरक्षण और किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से 26 अक्टूबर...