सड़क मार्ग से राजगीर पहुंचे CM नीतीश, जरासंध महोत्सव का किया उद्घाटन

नालंदा : सड़क मार्ग से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजगीर पहुंचे। जहां उन्होंने पहली बार राजगीर में आयोजित जरासंध महोत्सव का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर राजगीर के चप्पे चप्पे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राजगीर पहुंचते ही जदयू कार्यकर्ताओं एवं चंद्रवंशी समाज के लोगों ने भव्य स्वागत किया। चंद्रवंशी समाज के लोगों के द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पारंपरिक गदा भेंट कर स्वागत किया।

बता दें कि नीतीश कुमार आज मगध सम्राट जरासंध जी की 5226वीं जयंती के अवसर पर आयोजित जरासंध महोत्सव-2023 में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महाराज जरासंध की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। राजगीर स्थित महाराज जरासंध की अति प्राचीन मंदिर में पूजा-अर्चना कर एवं सम्राट जरासंध की कीर्ति ध्वज तथा स्तंभ का पूजन कर मुख्यमंत्री ने राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

जरासंध महोत्सव में अखिल भारतीय जरासंध अखाड़ा परिषद् की ओर से मुख्यमंत्री को अभिनंदन पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका स्वागत किया गया। अखिल भारतीय जरासंध अखाड़ा परिषद् के राष्ट्रीय महासचिव श्याम किशोर भारती ने मुख्यमंत्री को भेंट किए गए अभिनंदन पत्र का वाचन किया। सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी एवं अखिल भारतीय जरासंध अखाड़ा परिषद् के राष्ट्रीय महासचिव श्याम किशोर भारती ने मुख्यमंत्री को महाराज जरासंध की शौर्यता एवं वीरता का प्रतीक गदा भेंट किया।

जरासंध महोत्सव में शामिल होने के पश्चात मुख्यमंत्री ने राजगीर में सम्राट जरासंध की स्थापित की जा रही 20 फीट ऊंची प्रतिमा के निर्माण कार्य स्थल का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों को निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माण कार्य में तेजी लाकर महाराज जरासंध जी की प्रतिमा स्थापित करने का कार्य अगले छः माह के अंदर पूर्ण कराएं। सम्राट जरासंध की स्थापित होनेवाली प्रतिमा स्थल के चारों तरफ अच्छे ढंग से अधिक-से-अधिक वृक्षारोपण का कार्य भी सुनिश्चित कराएं, इससे यहां का दृश्य काफी हरा-भरा, सुंदर एवं मनमोहक होगा। यहां लोगों के बैठने की सुविधा भी सुनिश्चित होनी चाहिए ताकि अपने परिजनों, सगे-संबंधियों एवं मित्रों के साथ आनेवाले लोग कुछ देर बैठ सकें। सम्राट जरासंध की प्रतिमा स्थल चारों तरफ से पानी से घिरा रहेगा, जिसको ध्यान में रखते हुए प्रतिमा स्थल तक लोगों के सुगमतापूर्वक आवागमन हेतु पथ का निर्माण कराएं।

इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेंद्र कुमार, सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, विधायक हरिनारायण सिंह, विधायक डॉ. सुनील कुमार, विधायक डॉ. जितेन्द्र कुमार, विधायक राकेश कुमार रौशन, विधायक कौशल किशोर, विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया, विधान पार्षद रीना यादव, पूर्व विधायक शक्ति सिंह यादव, पूर्व विधान पार्षद राजू यादव, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त परामर्शी मनीष कुमार वर्मा, आयुक्त पटना प्रमंडल कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पुलिस महानिरीक्षक पटना प्रक्षेत्र राकेश राठी, पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, नालंदा के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर, पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, वरीय अधिकारी एवं जरासंध महोत्सव में आए बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

विरेंद्र कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

Jamshedpur News: मानगो फ्लाइओवर का निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री सतीश चंद्र...

Jamshedpur News: कोयला और खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने शहर के बहुप्रतीक्षित मानगो फ्लाईओवर प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण...

Saraikela News: कपाली गोलीकांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की निशानदेही पर...

Saraikela News: सरायकेला-खरसावां ज़िले में कपाली गोलीकांड मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने अफ़सर नवाज़ की हत्या की कोशिश में...

खलारी: अवैध बालू से भरा वाहन पकड़ा गया, फिर मचा चेक...

खलारी: मंगलवार शाम CCL के NK और पिपरवार इलाकों में मौजूद KDH चेक पोस्ट पर अवैध रेत ढुलाई के खिलाफ CISF की कार्रवाई के...

बीमार पड़ने पर खाट बनती है एम्बुलेंस, जानिए हजारीबाग के इस...

Hazaribagh News: देश को आज़ाद हुए 78 साल हो चुके हैं और सरकारों ने हर गाँव में विकास पहुंचना का लगातार दावा किया है,...

Dhanbad News: निर्वाचन आयोग के आदेश के बाद धनबाद प्रशासन रेस...

Dhanbad News: भारत निर्वाचन आयोग ने निर्देश दिया है कि झारखंड में 'विशेष गहन पुनरीक्षण' (SIR) प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए सभी...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img