बुलेट अनियंत्रित होकर डिवाइडर में मारी टक्कर, लगी आग, सवार दारोगा की मौत

हाजीपुर : हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच-22 गोरौल थाना क्षेत्र के गोरौल चौक के निकट बुलेट अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई जिससे बुलेट में आग लग गई। बुलेट पर सवार दारोगा रवि कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक रवि कुमार नालंदा जिले के चिकसौरा योगीपुर मलवान का रहने वाले थे और वह बेतिया के भगहा थाना में पदस्थापित थे।

बुलेट बाइक से बेतिया ड्यूटी जा रहे थे मृतक दारोगा 

मिली जानकारी के अनुसार, वह बुलेट बाइक से बेतिया ड्यूटी जा रहे थे। इसी दौरान एनएच किनारे बुलेट बाइक अनियंत्रिक होकर डिवाइडर में टक्कर मार दी, जिसके बाद बुलेट में आग लग गई। घटनास्थल पर रवि कुमार की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर आसपास के लोग जुट गए। लोगों ने घटना की जानकारी गोरौल थाना की पुलिस एवं दमकल कर्मियों को दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस एवं दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए।

यह भी देखें :

डॉक्टर ने प्राथमिक जांच के बाद दारोगा को घोषित किया मृत

दारोगा को स्थानीय अस्पताल में लाया गया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने बुलेट में लगी आग को बुझाया तबतक बुलेट धू-ृधूकर जल गया। घटना की सूचना पर स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। स्थानीय थाना की पुलिस शव की पोस्टमार्टम करने की कवायद में जुटी है। वहीं घटना की जानकारी मृतक दारोगा के परिवार वालों को दी गई है।

यह भी पढ़े : करंट लगने से मां और बेटी की मौत…

दिवेश कुमार की रिपोर्ट

PMAY-U 2.0 Bihar: ‘सबके लिए आवास’ की राह में बिहार की...

PMAY-U 2.0 Bihar: प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) 2.0 के क्रियान्वयन में बेहतर प्रदर्शन के लिए बिहार को दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया...

Giridih Tree Plantation: गिरिडीह में विद्यार्थियों संग नगर आयुक्त ने लगाए...

Giridih Tree Plantation: पांडेयडीह स्थित निजी विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं के...

Sasaram CM Samrat Choudhary Visit: सासाराम को जाम से मिलेगी राहत!...

Sasaram CM Samrat Choudhary Visit: बिहार के रोहतास जिले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी...