मुख्यमंत्री ने JP गंगा पथ अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों का किया निरीक्षण

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना जिला के जेपी गंगा पथ अंतर्गत पटना साहिब रेलवे स्टेशन से पटना घाट तक निर्माणाधीन संपर्क पथ का मालसलामी मारुफगंज में निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए। पटना साहिब रेलवे स्टेशन से शुरू होकर जेपी गंगा पथ के पटना घाट तक संपर्क पथ का निर्माण हो रहा है। 52.54 करोड़ रुपए की लागत से 1.5 किलोमीटर लंबे संपर्क पथ का निर्माण हो रहा है।

CM नीतीश कुमार ने कहा- यह संपर्क पथ इस क्षेत्र के लिए काफी महत्वपूर्ण है

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यह संपर्क पथ इस क्षेत्र के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इसके बन जाने से लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी। लोगों को जाम से निजात मिलेगी। इससे आवागमन में समय की बचत होगी। इस संपर्क पथ का निर्माण ससमय पूर्ण कराएं। इस संपर्क पथ के निर्माण से अशोक राजपथ एवं मारुफगंज मंडी क्षेत्र में जाम की समस्या से निजात मिलेगी। इसके साथ ही पटना साहिब रेलवे स्टेशन पर आरओबी के माध्यम से जेपी गंगा पथ को नए एनएच-30 से संपर्कता भी प्रदान करेगी। प्रस्तावित संपर्क पथ दलहट्टा, चरखीपर आदि क्षेत्रों को भी सुलभ संपर्कता प्रदान करेगी। इससे आसपास के क्षेत्रों में जाम की समस्या में कमी आएगी और लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी।

Nitish Kumar 1 22Scope News

मुख्यमंत्री ने कंगन घाट पहुंचकर भद्रघाट-दीदारगंज पथ के 4 लेन चौड़ीकरण/निर्माण कार्य का निरीक्षण किया

मुख्यमंत्री ने कंगन घाट पहुंचकर भद्रघाट-दीदारगंज पथ के चार लेन चौड़ीकरण/निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को ससमय कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। 7.80 किलोमीटर लंबे पथ के चौड़ीकरण/निर्माण कार्य के लिये 158.4037 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। सेक्शन-1 में भद्रघाट से मिरचाई घाट (कुल लंबाई 2.35 किमी), सेक्शन-2 में मिरचाई घाट से पटना घाट (कुल लंबाई 1.65 किमी), सेक्शन-3 में पटना घाट से शरीफागंज घाट (कुल लंबाई 1.55 किमी) और सेक्शन-4 में शरीफागंज घाट से दीदारगंज तक (कुल लंबाई 2.25 किमी) चौड़ीकरण/निर्माण कार्य किया जा रहा है।

Nitish Kumar 2 22Scope News

भद्रघाट से दमराही घाट के बीच अवस्थित दो लेन पथ से अशोक राजपथ पर वाहनों का दबाव घटा है – नीतीश कुमार

भद्रघाट से दमराही घाट के बीच अवस्थित दो लेन पथ से अशोक राजपथ पर वाहनों का दबाव घटा है एवं पटना सिटी के लोगों को जाम की समस्या से निजात दिलाने में सफलता मिली है। उक्त पथ को भद्रघाट से दीदारगंज तक चार लेन पथ के निर्माण से अशोक राजपथ पर वाहनों का दबाव कम होगा और जाम की समस्या से लोगों को काफी राहत मिलेगी। इसके साथ ही छठ महापर्व एवं विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों एवं सामाजिक अवसरों पर गंगा नदी तक जाने में लोगों को काफी सहूलियत होगी।

Nitish Kumar 3 22Scope News

CM नीतीश के साथ मंत्री व कई अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव चंद्रशेखर सिंह, बिहार राज्य पथ विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शीर्षत कपिल अशोक और जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।

Nitish Kumar 4 22Scope News

यह भी पढ़े : मार्च में रविवार को भी जारी रहेगा जमीन-फ्लैट का निबंधन

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...

मंत्री संजय सिंह टाइगर ने विपक्ष को दी नसीहत, कहा- अपनी...

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश कार्यालय में आयोजित सहयोग कार्यक्रम में बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सिंह टाइगर...