कम निवेश में ज्यादा मुनाफा! क्या बकरी पालन बन सकता है Bihar के किसानों की नई आय का बड़ा स्रोत?

Patna: बकरी पालन गरीब परिवारों के लिए एटीएम की तरह है। किसान ज़रूरत पड़ने पर इसे आसानी से बेचकर तत्काल आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। Bihar की जलवायु बकरी पालन के लिए अनुकूल है और यहां इसके विकास की असीम संभावनाएं हैं। ये बातें सोमवार को डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के मंत्री सुरेंद्र मेहता ने कही। वे जलवायु अनुकूल बकरी पालन एवं प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए होटल चाणक्य में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।

बकरी पालन पर 60 से 90 फीसदी तक अनुदान

इसमें उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बकरी पालन पर 60 से 90 फीसदी तक अनुदान दे रही है। इसके लिए बड़े पैमाने पर किसानों को प्रशिक्षित भी किया जा रहा है। आने वाले दिनों में बकरी के मांस के साथ-साथ इसके दूध के व्यवसाय को बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। बकरी के दूध का मूल्य अधिक होता है, जिसे बेचकर किसानों को अच्छी आय हो सकती है। कार्यक्रम में डेयरी एवं मत्स्य संसाधन विभाग के सचिव शीर्षत कपिल अशोक ने कहा कि बकरी के दूध की काफी अधिक मांग है। ऐसे में बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए इसे सुधा के माध्यम से बेचने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही बकरी पालकों को समुचित लाभ मिल सके, इसके लिए मांस के व्यवसाय की भी अच्छी व्यवस्था की जा रही है।

बकरों के मांस की मांग के साथ-साथ बकरियों के दूध और पनीर की कीमत भी बाजार में ज्यादा है।

वहीं इस मौके पर Bihar पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. इंद्रजीत सिंह ने कहा कि Bihar में रोजगार सृजन योजना के तहत पशुपालन महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। पशुओं से जुड़ी चिकित्सा और शोध को बेहतर कर बकरी पालन को और अधिक लाभकारी बनाया जा सकता है। केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान, मथुरा के डायरेक्टर डॉ. मनीष कुमार चाटली ने कहा कि बकरों के मांस की मांग के साथ-साथ बकरियों के दूध और पनीर की कीमत भी बाजार में ज्यादा है। इसका दूध हमारे लिए इम्यूनिटी बूस्टर की तरह काम करता है।

इस दौरान पशुपालन निदेशक उज्ज्वल कुमार सिंह, डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के संयुक्त सचिव कुमार रविंद्र, वरीय वैज्ञानिक रवि रंजन, नाबार्ड के महाप्रबंधक अजय साहू सहित कई अन्य ने भी अपनी बातें रखीं।

Saffrn

Trending News

Gumla में नाबालिग की संदिग्ध मौत,चिता पर से पुलिस ने शव...

Gumla: सिसई प्रखंड के मुर्गू गांव में  एक 15 वर्षीय नाबालिक स्कूली बच्ची की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार...

पटना समेत 6 जिलों में सायरन बजते ही बंद होंगी बत्तियां,...

पटना : गृह मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार मई के तीसरे सप्ताह में पटना समेत राज्य के छह जिलों में हवाई हमला एवं ब्लैकआउट...

Giridih में जर्जर बिजली तार गिरा, सब्जी बेच रही महिला घायल...

Giridih: सरिया नगर पंचायत के स्टेशन रोड स्थित सब्जी बाजार में अचानक जर्जर बिजली तार गिरने से 50 वर्षीय आशा देवी चंद्रमारनी, वार्ड 3...

‘पंचायतों में महीने के पहले व तीसरे मंगलवार को अधिकारी सहयोग...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज अधिवेशन भवन में राज्य के सभी जिलों के जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ आयोजित एकदिवसीय...

‘कॉफी विद एसडीएम’ में दिहाड़ी कामगारों की सुनी गई समस्याएं, मौके...

Garhwa: अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार के साप्ताहिक संवाद कार्यक्रम “कॉफी विद एसडीएम” के तहत गुरुवार को मजदूर दिवस की पूर्व संध्या पर विशेष संवाद...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img