Ranchi Crime : अफीम की तस्करी से ठीक पहले धराए तीन शातिर अपराधी, देशी पिस्टल सहित…

Ranchi Crime : रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र से पुलिस को मिली बड़ी सफलता है। पुलिस ने नशे के कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अफीम और देशी कट्टा हथियार के साथ तीन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अपराधियों के पास से 580 ग्राम से अधिक अफीम बरामद किया है।

कूीब 22Scope News

ये भी पढ़ें- Dhanbad : बस एक क्लिक और आपका सारा पैसा गायब, जागरूकता रथ रवाना… 

Ranchi Crime : चतरा से रांची लाकर खपाने की थी योजना

इसके साथ ही अपराधियों के पास से देशी पिस्तौल सहित 8 जिंदा गोली बरामद किया है। गिरफ्तार अपराधियों में मोहन लोहरा, कुंवर मुंडा और बिरसा मुंडा शामिल है। तीनों की गिरफ्तारी लोअर बाजार थाना क्षेत्र में बिरसा मुंडा कांटा टोली बस स्टैंड से की गई है। तीनों तस्कर बुंडू, खूंटी खरसीदाग इलाके के बताए जा रहे हैं।

Ranchi Crime : देशी पिस्टल सहित जिंदा गोली बरामद
Ranchi Crime : देशी पिस्टल सहित जिंदा गोली बरामद

ये भी पढ़ें- Ranchi : स्कूली बच्चों को नशीला पदार्थ बेचते दो सौदागर धराए, भारी मात्रा में… 

मिली जानकारी के मुताबिक तस्कर चतरा से भारी मात्रा में अफीम लाकर रांची में खपाने की तैयारी चल कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीनों तस्करों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। वहीं मामले में अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

अलिशा रानी की रिपोर्ट–

 

Bihar NSD Centre Patna: अब अभिनय सीखने के लिए बिहार से...

Bihar NSD Centre Patna: बिहार के कलाकारों और रंगकर्मियों के लिए राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD) का नया केंद्र स्थापित होने की पहल बड़ी उम्मीद...

Jio के 10 साल: ₹228 वाला 1GB डेटा अब ₹8 से...

Jio के 10 साल, Ranchi: एक समय था जब मोबाइल खर्च बचाने के लिए लोग मिस्ड कॉल का सहारा लेते थे। घर पहुंचने की...

Devesh Kumar Bihar: देवेश कुमार ने संभाला बिहार राज्य योजना पर्षद...

Devesh Kumar Bihar: विधान परिषद (MLC) के पूर्व सदस्य देवेश कुमार ने गुरुवार को बिहार राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष का पदभार संभाला। इस...