प्रशांत का बड़ा हमला, कहा- नीतीश और लालू राज में कोई अंतर नहीं, दोनों राज में मचा है लूट

दरभंगा : जन सुराज के संयोजक व चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर सोमवार को दरभंगा दौरे पर है। इसी क्रम जिला परिसदन में पत्रकारों से बात करते हुए सीएम नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में इन दोनों के शासनकाल में कोई अंतर नहीं है। लालू यादव के राज में अपराधियों का जंगलराज हुआ करता था और आज नीतीश कुमार के शासन में अधिकारियों का जंगलराज है। लालू के राज में अपराधी लोगों को घर जाकर लुटता था। नीतीश के राज में अधिकारी कलम लगाकर लूट रहे हैं। हम तो दो वर्ष तक गांव-गांव में घूमकर कहा है कि लालू यादव के राज में अपराधी रात को बंदूक सटाकर लुटता था। अब वहीं काम नीतीश कुमार के शासन में अधिकारी दिन में गन लगाकर लूट रहा है।

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि जैसे लालू यादव के राज में अपराधी किसी से नहीं डरा करते थे। ठीक उसी तरीके से अभी अधिकारी किसी से नहीं डरते हैं। दोनों लोगों के राज में सिर्फ और सिर्फ बिहार की जनता का ही हजामत बना है। यही कारण है कि बिहार की जनता दोनों पार्टियों से बिहार में मुक्ति चाहती है। प्रशांत किशोर ने दावा करते हुए कहा कि अब किसी भी तरह से नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री नहीं बन सकते हैं। उन्होंने कहा बिहार बदलाव निश्चित है। कौन बिहार का नेतृत्व करेगा यह अगले छह महीने के चुनाव के बाद पता चल जाएगा।

यह भी पढ़े : प्रशांत के कार्यकर्ताओं ने कहा- आप राघोपुर से लड़े चुनाव

यह भी देखें :

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

Puja Singhal PMLA Case: IAS पूजा सिंघल को सुप्रीम कोर्ट से...

Puja Singhal PMLA Case: झारखंड कैडर की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट से तत्काल राहत नहीं मिली है। शीर्ष...

Dhanbad Food Raid: धनबाद में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर बड़ी कार्रवाई,...

Dhanbad Food Raid: जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में नई औद्योगिक निवेश नीति की तैयारी,...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में औद्योगिक विकास को नई दिशा देने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य में निवेश को बढ़ावा देने और...